Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

भव बंधन से मुक्त करती है श्रीमद् भागवत कथा। पंडित मुन्ना शास्त्री

बस्ती। भागवत कथा का आयोजन प्रभु कि कृपा से तथा पूर्वजो की अनुकंपा से ही प्राप्त होता है, भागवत कथा सुनने से मनुष्य भव बंधन से मुक्त हो जाता है। भागवत कथा वह अमृत है जिसका पान करना दुर्लभ है, उक्त उद्गार प्रख्यात श्रीमद् भागवत कथा के मर्मज्ञ कथा व्यास पंडित मुन्ना शास्त्री जी ने शनिवार को छावनी थाना क्षेत्र के मल्लूपुरग्राम मे आयोजित कथा के दौरान धर्मानुरागी श्रोताओं के सम्मुख कही, कथा व्यास ने कहा कि कथा का आयोजन जिस स्थान पर होता है वह स्थान तीर्थ स्थल में परिवर्तित हो जाता है। और जहां तक कथा सुनाई पड़ती है वहां तक का वातावरण पवित्र हो जाता है। मनुष्य छह विकारों से प्रभावित होता है और श्रीमद् भागवत कथा में 6 अध्याय है और इसके पारायण से व्यक्ति षड्विकारो से मुक्त हो जाता है, जिस ग्रंथ को सुनने से इंद्रिया विकार को त्याग कर प्रभु के चरणों में समर्पित हो जाय उसे भागवत पुराण कहते हैं। परमात्मा ज्ञानी है और गुणातीत भी है, उसे व्यक्त कर पाना संभव नहीं है। कथा का विस्तार करते हुए कथा व्यास ने कहा कि जितने समय में आंखो की पलक गिरती है इसके तिहाई समय में अर्थात एक लव में भगवान संसार का निर्माण करते हैं, और इससे भी कम समय में समेट भी लेते हैं। कथा के पूर्व कथा व्यास ने व्यास पीठ की परिक्रमा और वंदना के साथ कथा की शुरुवात किया, मुख्य यजमान संजय मिश्रा ने कथा व्यास का स्वागत माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा, पूर्व प्रधान मधोक मिश्रा,राम सुमेर मिश्रा, अनिल कुमार मिश्र, अरुण मिश्रा राजन, पवन शुक्ला, ईश्वर चंद्र मिश्र, राम शंकर मिश्रा, पोपट मिश्रा, सार्थक मिश्रा , आलोक मिश्रा, भैरव प्रसाद, लाल मनी के के साथ बड़ी संख्या में धर्मानुरागी मौजुद रहे।