Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

पीएम ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का रिमोट का बटन दबाकर किया शुभारम्भ

बस्ती। वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद भारत तेजी से बढती हुयी मजबूत आर्थिक व्यवस्था बनी हुयी है। इसमें उत्तर प्रदेश का विशेष योगदान है। उक्त विचार मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्यक्त किया। वे लखनऊ में उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का रिमोट का बटन दबाकर शुभारम्भ करने के बाद समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होने बनारस से सांसद होने के कारण सभी निवेशको एवं उद्यमियों का स्वागत किया। उन्होने कहा कि उ0प्र0 नें पिछले पॉच साल के भीतर नयी पहचान स्थापित किया है। यहॉ पर उद्योग स्थापित करने के लिए आवश्यक वातावरण का निर्माण हुआ है।
उन्होने कहा कि सरकारी सोच एवं एप्रोच में सार्थक बदलाव आया है। बिजली और कनेक्टीविटी में सुधार आया है। आधुनिक इंफ्रास्ट्रेक्चर में बढोत्तरी हुयी है। प्रदेश में सुशासन राजनैतिक स्थिरता तथा गुडगवर्नेस स्थापित होने से लोगों में विश्वास बढा है। डिजिटल इंफ्रास्ट्रेक्चर में बढोत्तरी हुयी है।
उन्होने कहा कि भारत विकास देखना चाहता है। इसलिए वर्ष 2023 के राष्ट्रीय बजट में इंफ्रास्ट्रेक्चर के विकास पर व्यय बढाया गया है। इससे इन्वेस्टमेंट के नये मौके सृजित होंगे। खेल, शिक्षा में भी इंवेस्टमेंट के अवसर बढेंगे। उन्होने कहा कि बजट में 35 हजार करोड़ रूपये एनर्जी ट्रांसमिशन के लिए व्यवस्था रखी गयी है। मिशन ग्रीन हाइड्रोजन भी इससे जुड़ा हुआ है।
उन्होने कहा कि एम.एस.एम.ई. का सशक्त नेटवर्क बना है। भदोही की कालीन और बनारसी सिल्क के अलावा अन्य उत्पाद भी टेक्सटाइल हब में शामिल हुए है। रक्षा क्षेत्र में उ0प्र0 अग्रगणीय राज्य बना है। उन्होने कहा कि डेयरी, फिशरी, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्र में इंवेस्टमेंट की अपार संभावनाए बनी है। उन्होने सभी का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया कि फल और सब्जी के क्षेत्र में प्राइवेट सेक्टर की भागीदारी कम है।
उन्होने कहा कि राष्ट्रीय बजट में भण्डारण क्षमता बढाने के लिए धनराशि की व्यवस्था की गयी है। नेचुरल फार्मिंग के लिए किसानों को ज्यादा संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे। गंगा नदी के दोनों किनारों के पॉच किमी0 के भीतर नेचुरल फार्मिंग शुरू कर दी गयी है। इस वर्ष पूरा विश्व मोटा अनाज वर्ष मना रहा है। यह सुपरफुड है, जिसमें पोषण तत्व अधिक होते है।
उन्होने कहा कि विभिन्न क्षेत्र- शिक्षा, खेल, कौशल विकास के लिए गोरखपुर, मेरठ, लखनऊ में विश्वविद्यालय खोले गये है। प्रदेश के चार विश्वविद्यालयों ने नेक ग्रेड प्राप्त कर लिया है। स्टार्टअप में भी उ0प्र0 की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होने उ0प्र0 में कानून व्यवस्था के मद्देनजर निवेशको से अपील किया कि वे उ0प्र0 में अधिक से अधिक निवेश करें।
प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि 32.92 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट यू0पी0 में आ रहा है, जो लक्ष्य 23 लाख करोड़ से काफी अधिक है। उन्होने कहा कि इंग्लैण्ड, आस्ट्रेलिया, इटली, डेनमार्क, नीदरलैण्ड, जापान जैसे 16 देश इंवेस्टमेंट में आगे आ रहे है। हमारा निर्यात दुगुना हो गया है। खाद्यान्न, दुध, गन्ना के उत्पादन में प्रदेश नम्बर वन है। समारोह को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, उद्योगपति कुमार मंगलम बिडला, मुकेश अम्बानी, एस. चन्द्रशेखर, डैनियल मरचेंट ने भी सम्बोधित किया। प्रदेश के औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी ने प्रधानमंत्री सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के उद्यमियों एवं निवेशको के बीच किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्रा, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने समारोह का सीधा प्रसारण देंखा। मण्डलायुक्त ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि इस वर्ष एम.ओ.यू. साइन करके इन्वेस्टमेंट करने वाले सभी उद्यमियों की समस्याओं का प्राथमिकता पर निराकरण किया जायेंगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में सूक्ष्म, इकाईयां 6768, स्माल 12, मीडियम 06 एवं वृहद इकाईयों की संख्या 04 है। इस प्रकार जनपद में कुल 6790 इकाईयां स्थापित है, जिसमें रू0 1869.16 करोड़ का निवेश एवं 32261 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त हुआ है। उन्होने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हेतु बस्ती जनपद में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 201 इण्टेण्ट दाखिल किये गये है, जिसमें रूपये 4786.25 करोड़ का निवेश प्राप्त हुआ है एवं 15027 लोगो को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होने की सम्भावना है।
उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप ने बताया कि जनपद में औद्योगिक क्षेत्र (प्लास्टिक काम्पलेक्स) का विकास यूपीसीडा द्वारा कराया गया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा 08 मिनी औद्योगिक आस्थान का विकास जनपद में कराया गया है। इस अवसर पर उद्यमी/निवेशक चेम्बर्स आफ इंडस्ट्री के अध्यक्ष अशोक, महासचिव हरिशचन्द्र शुक्ला, आई.डी.ए. के अध्यक्ष अनिल सिंह रैकवार, श्रीमती सुनीता सिंह, मनोज, परवेज आलम, ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह, सलिल अग्रवाल, ऋषी अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, श्रीमती सुषमा चौधरी, रामाज्ञा चौधरी, आरिफ अहमद, विवेक गिरोत्रा, विनोद चौधरी, विकीज इंडिया लि0, वीरेन्द्र मिश्रा, विजय गुप्ता, हेमन्त सावलानी, विमल सावलानी, अनूप अरोरा, दिनेश गुप्ता एवं ओम प्रकाश आर्या, उपस्थित रहें।
प्रदर्शनी का आयोजन-
इस अवसर पर उद्योग, भारतीय स्टेट बैंक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मत्स्य, कृषि, पंजाब नेशनल बैंक, बड़ौदा यूपी बैंक, ग्राम्य विकास, उद्यान, श्रम विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। नगरीय नोडल डा. ए.के. कुशवाहॉ के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम द्वारा बच्चों का टीकाकरण करते हुए परिवार नियोजन के साधनों का वितरण किया गया। अतिथियों द्वारा इस प्रदर्शन का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर सीएमओ डा. आर.पी. मिश्रा, उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्रा, पी.एन. मौर्या, पी.एन. सिंह, नितेश सिंह, डा. इन्द्रजीत प्रजापति, अधिशासी अभियन्ता विद्युत महेन्द्र मिश्र एवं घनेन्द्र सिंह, विभागीय अधिकारी तथा उद्यमीगण उपस्थित रहें।