Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

प्रभु परमात्मा की अनुभूति कराता है निरंकारी मिशन- कमलेश मणि त्रिपाठी

बस्ती। संत निरंकारी मंडल बस्ती के तत्वाधान में विशाल वार्षिक निरंकारी संत समागम को संबोधित करते हुए जोनल इंचार्ज महात्मा कमलेश मणि त्रिपाठी जी ने बताया कि ईश्वर प्रभु परमात्मा को परम् सत्य की परिभाषा दी जाती है परमात्मा पर आस्था कल्याणकारी होता है सौभाग्यवश संत निरंकारी मिशन आज यही संदेश संसार भर को दे रहा है। प्रभु परमात्मा की अनुभूति करा कर प्रत्येक जिज्ञासाओं को भ्रमों से निकाल कर उसे परम सत्य का एहसास करा रहा है और इस प्रकार अज्ञानता के अंधकार को समाप्त कर ज्ञान का उजाला प्रदान कर रहा है यह उद्गार संत निरंकारी सत्संग भवन बस्ती निकट रेलवे ओवर ब्रिज पांडे बाजार डुमरियागंज रोड बस्ती विशाल निरंकारी संत समागम पर व्यक्त किया।
संत निरंकारी मिशन बस्ती के मुखी महात्मा लालमन जी ने बताया कि यह वार्षिक संत समागम में संत कबीर नगर सिद्धार्थ नगर,गोंडा,अयोध्या अन्य कई जिलों के संत महापुरुष इस विशाल संत समागम में सम्मिलित हुए हैं और बताया कि मिशन का प्रचार प्रसार करने के लिए कैलाश सोनी गोंडा एवं राम नवल चौधरी बस्ती से ज्ञान प्रचारक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि निरंकारी मिशन मानव के अंदर मानवता लाना धर्म जोड़ता है तोड़ता नहीं ब्रह्म की प्राप्ति भ्रम की समाप्ति एक को जानो एक हो जाओ इन उद्देश्यों के साथ सारा जीवन इंसानियत भरा जीवन जीना सिखाता है मिशन।
इसी क्रम में संत निरंकारी सेवादल के क्षेत्रीय संचालक राजमल जी एवं महिला सेवा दल संचालिका श्रीमती केतकी जी ने बताया कि जनपद के 500 से ज्यादा सेवादल के जवानों ने विशाल संत समागम में दो हजार से ज्यादा आए हुए संत महापुरुषों की सेवा की और लंगर प्रसाद, प्याऊ पार्किंग रियासी टेंट, स्टेज सेवा में योगदान दिया।
कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर जी संचालित किया विशाल संत समागम में ऑडिटर दयाराम आर्य, सेवादल संचालक आज्ञाराम जी, जगराम शर्मा, राम चेत्र कप्तानगंज, संतोष कुमार जी रामभवन जी, हजारी प्रसाद, मुखी रामराज, किशन देव, वीरेंद्र कुमार जयसवाल, शिव नंदन, त्रिपुरारी पांडे, रामप्रताप, अशोक तिवारी, बलराम, अनूप, डॉ पंकज गौतम, अभिषेक कुमार आर्य,डॉ नवीन सिंह जनपद के संभ्रांत व्यक्ति एवं संत,महापुरुष आदि सेवादल मौजूद रहे।