Saturday, April 20, 2024
धर्म

आज मुख्यमंत्री आवास पर गूंजेगी गुरुवाणी

लखनऊ । सर्वधर्म सम्भाव को वरीयता देने वाली उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने नई पहल की है। योगी आदित्यनाथ सरकार 27 दिसंबर यानी आज साहिबजादा दिवस मना रही है।

साहिबजादा दिवस सिखों के दसवें गुरू गोविंद सिंह के चार पुत्रों तथा माता के बलिदान को याद करने के लिए मनाया जा रहा है।

साहिबजादा दिवस के उपलक्ष्य में आज दिन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर गुरुवाणी का पाठ होगा। जिसमें मुख्यमंत्री के साथ ही उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और सिख पंथी शामिल होंगे। रविवार सुबह 11:30 बजे से प्रस्तावित गुरुवाणी कीर्तन में मुख्यमंत्री सहित सरकार के अन्य मंत्री और गणमान्यजन शामिल होंगे।

जिसमे बस्ती जनपद से सरदार जगबीर सिंह एवं कुलवंत सिंह आयोजित कार्यक्रम में विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया है।