Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

स्वामी विवेकानंद के चरित्र को आत्मसाथ करके श्रेष्ठ समाज का निर्माण किया जा सकता हैयोगेश शुक्ल

बस्ती। राजन इंटरनेशनल एकेडमी में रामकृष्ण मिशन की 125 वीं सालगिरह पर रामकृष्ण मठ द्वारा संचालित विवेकानंद विचार दर्शन प्रदर्शन और बिक्री कार्यक्रम आयोजित हुआ।

विवेकानंद विचार दर्शन चल पुस्तकालय नामक वाहन कार्यक्रम का मुख्य केंद्र रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ संजीव पाण्डेय,राजन इंटरनेशनल एकेडमी के प्रधानाचार्य शानू एंटोनी व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य योगेश शुक्ला व विशिष्ट अतिथि इंडियन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक कैलाश नाथ दुबे ने स्वामी विवेकानंद नंद के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर के किया।

इस अवसर पर योगेश शुक्ला ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन में स्वामी विवेकानंद के चरित्र को आत्मसाथ करके श्रेष्ठ समाज का निर्माण किया जा सकता है।

विद्यालय के कार्यकारी प्रबंध निदेशक डॉ संजीव पांडेय ने अपने ज्ञान के माध्यम से स्वामी विवेकानंद ने जिस तरह से अपने राष्ट्र और संस्कृति का डंका विदेशों में बजाया था उसी प्रकार छात्रों को चाहिए कि अपने कर्तव्यों और धर्मनिष्ठता के माध्यम से अपने देश को प्रबलता प्रदान करें।राम कृष्ण विवेकानंद भाव प्रचार परिषद के जिला अध्यक्ष कैलाश नाथ दुबे ने भी अपने शब्दों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के चरित्र पर प्रकाश डाला।

विद्यालय के प्रधानाचार्य शानू एंटोनी ने विवेकानंद पर प्रकाश डालते हुए कहा की स्वामी जी ने देशभर की पैदल यात्रा की। स्वामी जी ने 1 मई 1897 को कोलकाता में रामकृष्ण मिशन और 1898 में बेलूर में रामकृष्ण मठ की स्थापना की। सन 1893 में अमेरिका के शिकागो शहर में आयोजित धर्म सम्मेलन में स्वामी जी ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था। इस सम्मेलन में स्वामी जी के भाषण की पूरी दुनिया में प्रशंसा की गई।इस अवसर पर छात्रों ने राम कृष्ण मठ पुणे से चल कर बस्ती पहुंचे विवेकानंद दर्शन वाहन का अवलोकन किया व पुस्तक मेले से विवेकानंद से संबंधित पुस्तक भी खरीदी ।कार्य्रकम का संचालन बी.एड विभागाध्यक्ष जिंतेंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता आशीष शुक्ला, पंकज सिंह शिखा,मेघा के बाबू, प्रमिला, रेखा, प्रभु,निशु,अर्चना पटेल, किरण सब्स्टिन, श्वेता,शारिक़ खान,अम्बुज, अनुराधा,नलिनी श्रीवास्तव, सुमन दुबे,आकुरीति पूनम,शालिनी, आकशी, संगीता,पूजा तमांग ,अभिषेक पटेल,वैभव पाण्डेय,सौरभ पाण्डेय,अमित मिश्रा , अनुमोदित द्विवेदी,मनीष मिश्रा,अनादि नाथ पाण्डेय,राम स्वरूप,आदि मौजूद रहे।