Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

नगरिक सुरक्षा कोर बस्ती का जागरूकता अभियान जारी

बस्ती।नागरिक सुरक्षा कोर बस्ती की जिलाधिकारी/नियंत्रक प्रियंका निरंजन के निर्देशानुसार कमलेश चन्द्र अपरजिलाधिकारी, उप नियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह, स. उप नियंत्रक वेद प्रकाश यादव के पर्यवेक्षण में डेंगू,चिकनगुनिया, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, यातायात नियमों के पालन के बारे में आम जन को जागरूक करने का अभियान निरंतर जारी है, इसी क्रम में आज दिनाँक 16-11-2022 दिन बुद्धवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राजा, विकास क्षेत्र दुबौलिया के परिसर में कुलदीप सिंह की अगुवाई में बच्चों, रसोईयों, अध्यापकों, अभिभावक लोगों को जागरूक किया गया, प्रधानाचार्य मायावती, प्रधानाध्यापक घनश्याम पाण्डेय, मीनाक्षी मिश्रा, कंचन वर्मा, निशा, आभा सिंह, मञ्जूषा पाण्डेय, सरिता, कमला, जमुना आदि की सहभागिता रही।