Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को समर्पित भव्य शोभायात्रा निकली

बस्ती। गुरुद्वारा सिंह सभा गांधीनगर के तत्वावधान में 553 प्रकाश उत्सव बस्ती शहर में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है बस्ती शहर में गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव को समर्पित के एक भव्य शोभायात्रा नगर कीर्तन के रूप निकाली गई जो गुरुद्वारा कंपनी बाग से प्रारंभ होगा गांधीनगर होते हुए पक्का बाजार गांधी नगर होते हुए रोडवेज तीरहा से वापस आ कर गांधी नगर गुरुद्वार में लंगर के साथ संपन हुई शोभा यात्रा में सबसे आकर्षण का केंद्र गुरु ग्रंथ साहिब की फूलो से सजी हुई स्वारी जिसके आगे पांच प्यारे उनकी शोभा को शोभा बढ़ाने के लिएआगे आगे चल रहे थे जो यह दर्शा रहे थे हम किसी भी सच्चाई के लिए दूसरे की सेवा के लिय किसी भी कुर्बानी देने के लिय हमेशा तत्पर है पंजाब से आई हुई इंटरनेशनल गतका पार्टी ने भी जगह जगह अपने कर्तव्य के कौशल का परिचय दिया और सारी संगत गुरु नानक तेरी जय होवे बोले सो निहाल सत श्री अकाल का जाय घोष लगाते हुए चल रहे थे कार्यकम को सफल बनाने में प्रभु प्रीत सिंह गियनी परदीप सिंह हरी सिंह बबलू विकी राजा सिंह आदि उपस्थित रहे।