Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

मां भगवती जागरण के दौरान कलाकारों के गाने से लोग झूम उठे

चुरेब/ संत कबीर नगर। प्रदीप अग्रहरि।नवरात्रि के पावन पर्व पर देश के विभिन्न हिस्सों में दशहरे का त्यौहार बड़े ही धूम धाम से मनाया जा रहा है। इस क्रम में आस पास जगह-जगह मां दुर्गा के पंडालों में भगवती जागरण का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में विकासखंड खलीलाबाद के ग्राम फुलवरिया में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भगवती जागरण आयोजित किया गया। जागरण का कार्यक्रम शुक्रवार की देर रात तक चली जागरण कार्यक्रम दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व जय अंबे केला सप्लायर के मालिक शिवपल्टन व उनकी पत्नी ने
ईमरता देवी ने दीप प्रज्वलित कर के कार्यक्रम का शुभारंभ की।
कार्यक्रम में आने वाले अतिथिगड़ लल्लू यादव शोभनाथ यादव सत्यजीत यादव धर्मदेव देवेंद्र यादव ग्राम प्रधान भजुराम यादव का का दिलीप कुमार, प्रदीप कुमार ने सम्मानित किया।
उनके परिवार ने मां दुर्गा का भव्य दरबार सजाया गया। आमंत्रित कलाकार पूजा और मनीष ने देर रात तक मां भगवती की महिमा का गुणगान किया। मनीष ने गणेश वंदना से जगराते की शुरूआत की। उन्होंने मधुर भजनों से समां बांधा। और मा दुर्गा के भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं पूजा ने जागरण में मां भवानी की महिमा को अपने भजनों के माध्यम से प्रस्तुत किया। जागरण के दौरान शिव और ब्रह्मज्ञ तालि द्वारा आकर्षक झांकियां दिखाई गई। जागरण में पूरी रात भक्तिरस धारा बही। वही कलाकारों अतिथियों को समिति एवं आयोजकों की ओर से सम्मानित किया गया। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष शिवपल्टन ने सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मां भगवती की कृपा से जागरण का कार्यक्रम रखा गया। कोरोना महामारी को देखते हुए श्रद्धालुओं की संख्या कम रखी गई है। कार्य्रकम में आये हुए लोगो ने जय अम्बे केला सप्लायर की प्रसंसा करते हुए बधाई दी। जिसमे शिव प्रसाद, बाबूराम, बाबूलाल, दिलीप, प्रदीप आदि लोगो ने सम्मान किया। इस क्रम में अंचल गुप्ता, नीरज गुप्ता, रंजीत कुमार, धीरज गुप्ता, प्रवीण, सुधाकर, बसंत, रंजीत गुप्ता, आदि लोग में मौजूद रहे।