Monday, June 3, 2024
बस्ती मण्डल

चार पहिया वाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में बोलेरो और टेम्पो आपस मे टकराया एक की मौत

तबरेज आलम बनकटी,बस्ती। बस्ती महुली मार्ग के नरौली मुरादपुर तिराहे पर सुभाष चाय की दुकान के सामने सुबह लगभग 8:45 बजे एक चार पहिया बाहन को ओवरटेक करने के चक्कर में तेज रफतार बोलेरो और टेंम्पो आपस मे टक्करा गयी। जिससे टेंम्पो में बैठे दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल यात्री को आसपास के लोगों की सहायता से गंभीर घायल लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टर के प्राथमिक उपचार के बाद एक को मृतक घोषित कर दिया। वहीं दूसरे की हालत नाजुक है।

मुन्डेरवा थाना क्षेत्र के बधाड़ी गांव के उदयभान शुक्ल उर्फ गोपाल शुक्ल पुत्र स्व० जगदीश शुक्ल तकरीबन उम्र 52 वर्ष सुबह टेम्पो से बस्ती के लिए निकले थे। रास्ते में लालगंज थाना क्षेत्र के नरौली मुरादपुर तिराहा के मसहूर सुबास चाय की दुकान के सामने पहुंचे कि बस्ती के तरफ से तेज रफ्तार बुलोरो तथा महुली के तरफ से टेम्पो दोनों आपस मे टकरा गया। उसी टम्पों मे एक महिला तथा एक पुरूष दो यात्री बैठे थे। दोनों यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये। तभी दूकान पर बैठे चाय पी रहे पंकज कुमार, बुधाई, बब्बू पांडे, विनय चौधरी आदि कई लोगों ने गम्भीर घायलों को देखते दैडकर घायलों को बोलोरो डराइवर तथा बोलोरो मे बैठी महिला के साथ एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाये। बोलेरो ड्राइवर जिला अस्पताल में अज्ञात के नाम से भर्ती कराकर वहॉं से चला गया। डॉक्टर के प्राथमिक उपचार के बाद उदयभान शुक्ल का मौत हो गया। तथा दूसरे अज्ञात का प्राथमिक उपचार चल रहा है।
सूचना मिलते ही उदयभान शुक्ल उर्फ गोपाल शुक्ल पुत्र स्व० जगदीश शुक्ल के रिस्तेदार तथा परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे। उदयभान शुक्ल के पास बीबी तथा एक लड़का है। जिसमे दो लड़की की शादी कर चुके थे दोनों का रो रो कर बुरा हाल है।