Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

श्रीराम कथा के लिये निकली कलश यात्रा

बस्ती। नवरात्रि के अवसर पर ग्राम सभा घरसोहियां में माता महाकाली जी के मन्दिर पर 30 सितम्बर से 9 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले संगीतमय श्री रामकथा महोत्सव के क्रम में शुक्रवार को घरसोहियां मन्दिर से धूम-धाम से कलश यात्रा निकली। कलश यात्रा पिपरा रामकिशुन शिव मन्दिर से होते हुए विभिन्न स्थानों की परिक्रमा करते हुए कथा स्थल पर विधि विधान सेेे वेदी पूजन के साथ कलश स्थापना की गयी।

कलश यात्रा एवं ब्यवस्था प्रबन्धन में समस्त ग्रामसभा एवं श्रद्धालुजनों ने सहयोग किया। झिनकान मिश्र, मुक्तिनाथ मिश्र, शेषनाथ मिश्र, तीर्थनाथ मिश्र, बबलू गौड़, नीरज कन्नौजिया, विनोद प्रजापति, संतोष प्रजापति, अरविन्द कुमार, मोेनू, ललित प्रजापति, अंगद नाथ मिश्र, अमर नाथ मिश्र, दिनेश चन्द्र मिश्र, भोला प्रजापति, मन्नू श्ुक्ल, कृष्ण नाथ मिश्र, रामकेश प्रजापति, सहित तमाम ग्रामवासी व महिलाऐं उपस्थित रहीं। कलश परिक्रमा एवं कार्यक्रम का संचालन कथा ब्यास आचार्य संतोष शुक्ल जी महाराज श्री धाम अयोध्या जी एवं वेदी पूजन, कलश स्थापना आदि आचार्य आकाश शुक्ल के संचालन में सम्पन्न हुआ।