Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग जदयू से जुड रहे हैं। यह बदलाव का संकेत है-प्रवीण चौधरी

बस्तीः जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद एवं नेता लोकसभा राजीव रंजन उर्फ लल्लन सिह ने बिहार विधान परिषद सदस्य एवं राष्ट्रीय सचिव रविन्द्र प्रसाद सिंह को उत्तर प्रदेश इकाई का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। साथ ही अपेक्षा व्यक्त की है कि रविन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पार्टी को मजबूती मिलेगी और सदस्यता अभियान में तेजी आयेगी।

पार्टी उ.प्र. में 12 सितम्बर से सदस्यता अभियान चला रही है। पार्टी के प्रदेश सचिव प्रवीण कुमार चौधरी ने श्री सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा है कि प्रदेश में बड़ी संख्या में लोग जदयू से जुड रहे हैं। यह बदलाव का संकेत है। श्री सिंह को प्रभारी नियुक्त किये जाने से पार्टी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत होगा और पार्टी निकाय चुनाव व लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर यूपी की राजनीति में अपना मुकाम बनायेगी।