Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

लालगंज थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज़-4 के तहत महिला सशक्तिकरण चालाया गया अभियान

बनकटी/बस्ती(तबरेज आलम) लालगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को मिशन शक्ति फेज 4 कार्यक्रम के अंतर्गत कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत को जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओ की सुरक्षा में चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को क्षेत्राधिकारी प्रीति खरवार एव लालगंज थानाअध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में महिला आरक्षी स्वीकृति मिश्रा द्वारा लालगंज थाना क्षेत्र मे महिला सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें उपस्थित महिला आरक्षी प्रिया मिश्रा व स्वीकृति मिश्रा द्वारा चंद्रगुप्त मौर्य विद्यालय बनकटी व आदर्श आर यल बालिका इंटर कॉलेज महादेवा से घर जाती बच्चियों से समस्यायों को पूछने का प्रयास किया व उन्हे हेल्प लाइन नंबर की जानकारी दी गई।
सभी महिलाओ एवं बच्चियों को मिशन सशक्तिकरण संबंधित बातों को बताते हुए मिशन शक्ति फेज 4 कार्यक्रम के अंतर्गत कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे -1090 – वीमेन पावर लाइन,1076-मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,1098 चाइल्ड हेल्पलाइन,181 महिला हेल्पलाइन,112 पुलिस आपातकालीन सेवा,102 स्वास्थ्य सेवा,108 एंबुलेंस सेवा,साइबर हेल्पलाइन नंबर – 1930 और थाने का सी0यू0जी0 नंबर 9454403116 के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं को विभिन्न योजनाओं जैसे- मातृ वंदना योजना ,विधवा पेंशन, अंत्योदय योजना ,आयुष्मान भारत योजना आदि के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्र की विधवाओं तलाकशुदा व परित्यक्ता महिलाओं के नाम को विधवा तलाकशुदा परित्यक्ता रजिस्टर में अंकित किया गया। उनके बाद एंटी रोमियो अभियान के तहत क्षेत्र में भ्रमण करते हुए चौकी प्रभारी महादेवा राजेश कुमार गुप्ता के साथ विद्यालयों के आसपास चेकिंग की गई और अनावश्यक रूप से खड़े लड़को कड़ी को चेतावनी देकर छोड़ा गया। छात्राओ से वार्तालाप कर आवागमन में होने वाली असुविधा को संज्ञान में लिया गया।