Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का विस्तारः मनीष, प्रदीप बने जिला,मण्डल कोषाध्यक्ष

बस्ती । उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की बैठक बुधवार को अध्यक्ष अम्बिका पाण्डेय की अध्यक्षता में राजकीय आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीएएस कार्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में शिक्षक समस्याओं के निराकरण हेतु विचार करने के साथ ही संघ का विस्तार किया गया। माण्डलिक अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने सर्व सम्मत से मनीष मिश्र को माण्डलिक कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इसी क्रम में प्रदीप जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष घोषित किया गया।
अध्यक्ष अम्बिका पाण्डेय ने सदस्यता अभियान पर जोर देते हुये कहा कि संघ की असली शक्ति सदस्य ही हैं। अंत में शिक्षक रवि प्रकाश श्रीवास्तव के निधन पर दो मिनट का मौन रखते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। बैठक में माण्डलिक मंत्री, अशोक राव, मंत्री मो. इजहारूल हक अंसारी, अजय पाल, आशीष श्रीवास्तव, सुशील पटेल, सन्तोष श्रीवास्तव, राजेन्द्र कुमार, सर्वदमन सिंह, इम्तियाज, बंशराज, मो. आलम के साथ ही संघ के पदाधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित मौजूद रहे।