Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

महिलाओं के हर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेंगे-शेषमणि उपाध्याय

बस्ती। मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम के अन्तर्गत हर्रैया थाने महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन समारोह पूर्वक किया गया।
कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, आदि की जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।
हरैया क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय व एसडीएम अनुपम मिश्र की उपस्थिति में थानाध्यक्ष सर्वेश राय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका मीरा चौधरी ने महिला हेल्पडेस्क का उद्घाटन किया।
क्षेत्राधिकारी हरैया शेषमणि उपाध्याय ने कहा कि महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से क्षेत्र की महिलाओं के हर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जायेंगे और इसके माध्यम से महिलाओं को जागरूक भी किया जायेगा जिससे महिला उत्पीड़न कम हो सकें