Wednesday, July 3, 2024
साहित्य जगत

अदम गोंडवी की सरजमीं से वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में सुधीर श्रीवास्तव ने काव्य पाठ कर जिले का गौरव बढ़ाया

गोण्डा( उत्तर प्रदेश):: गोण्डा जनपद के साहित्यिक पुरोधा रहे स्व. अदम गोंडवी की धरती से वरिष्ठ कवि सुधीर श्रीवास्तव ने बुलंदी साहित्यिक संस्था का द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन में दिनांक २४ अगस्त को प्रातः ८ -१२ बजे के मध्य अपना काव्य पाठ प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरने के साथ जिले का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झंडा बुलंद किया है।

अपने काव्य पाठ से उत्साहित श्री श्रीवास्तव ने बताया कि उनके साथ ही छोटी बहन डा. ममता मनीष सिन्हा ( रामगढ़), अनुराधा प्रियदर्शिनी (प्रयागराज), अशोक शर्मा (देवरिया) के अलावा सुंदर लाल महारानियां, राजीव रंजन झा, रेनू सिंह राधे, एस. के. कपूर, आरती चौधरी, सुंदर लाल मेहरबानियां और प्रीति मनीष दुबे ने भी अपना काव्य किया।
श्री श्रीवास्तव ने अपनी रचनाओं मंथरा, गौमाता, तो आप भी कृष्ण हैं, तिरंगे का संदेश, यमराज कांप उठा और ममता का रक्षाबंधन पढ़कर मंच को ऊंचाइयां प्रदान की। जिसका सभी ने जबरदस्त स्वागत और उनका उत्साहवर्धन किया। पूरे समय सम्मेलन में उपस्थित रहे सभी रचनाकारों की हौसला अफजाई भी करते रहें।
कवि सम्मेलन का शानदार, जानदार संचालन मंडला मध्य प्रदेश की श्रेष्ठ संचालिका प्रीति मनीष दूबे ने किया।
गतवर्ष इस आयोजन का हिस्सा रहे उत्साह से लबरेज, लगातार कवियों/कवयित्रियों को इस आयोजन में शामिल होने हेतु लगातार प्रेरित करते करने वाले सुधीर श्रीवास्तव ने कहा कि बुलंदी साहित्यिक संस्था आगामी 21 अगस्त से शुरू होकर 2 सितम्बर’2022 तक चलने वाले वर्च्युअल कवि सम्मेलन के माध्यम से काव्य का महोत्सव सफलता के साथ अनवरत आगे बढ़ रहा है ।जिसमे हिन्दुस्तान सहित नेपाल , आस्ट्रेलिया , न्यूजीलैंड, कनाडा, जर्मनी, अमेरिका, मॉरीशस, दुबई, सऊदी, कतर, भूटान, अफगानिस्तान, कैलिफोर्निया , सिंगापुर, थाईलैंड , तंजानिया, रशिया , बेल्जियम, इथोपिया, ओमान, तिब्बत सहित दुनिया के 25 देशों से ज़्यादा हिंदी कलमकारों ने इस कविता के महायज्ञ में शब्दों की काव्य आहुतियां दें रहे हैं l
जिसका प्रसारण बुलंदी के यूटयूब चैनल सहित आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अमेरिका, कनाडा के स्थानीय चैनलों पर किया जा रहा है। 300 घण्टे तक अनवरत चलने वाले इस मैराथन काव्य पाठ को इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज़ किया जाएगा ।
गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजन में सम्मिलित होने की स्वीकृति दे चुके गोण्डा, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ कवि सुधीर श्रीवास्तव के अनुसार बादल बाजपुरी से हुई वार्ता के क्रम में उन्होंने बताया कि उनका जीवन साहित्य को समर्पित है । वो पिछले दस वर्षों से साहित्य जगत में युवा वर्ग से बाजपुर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और इस वर्ल्ड रिकॉर्ड कवि सम्मेलन के लिये सम्पूर्ण साहित्य जगत से बुलंदी संस्था की प्रशंसा भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि उनको भारत ही नहीं विदेशों से भी कलमकारों का भरपूर सहयोग मिल रहा है ।

ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष भी बुलंदी संस्था ने वर्च्युअल कवि सम्मेलन सफल आयोजित करवा के सहित्य जगत में बड़ा नाम कमाया था। पिछले वर्ष यह कवि सम्मेलन बुलंदी संस्था ने 207 घण्टे चलाया था ।जिसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज भी किया गया था।
बुलन्दी संस्था की युवा टीम इस आयोजन के लिए पिछले वर्ष से भी ज्यादा ऊर्जावान होकर इस आयोजन को निर्बाध आगे बढ़ाकर अपने समर्पण का पुख्ता सबूत दे रही है।