Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

नगरपालिका द्वारा किराये में की गई वृद्धि किसी कीमत पर स्वीकार नही-आनन्द राजपाल

बस्ती, 21 अगस्त। नगरपालिका क्षेत्र की दुकानों का अचानक कई गुना किराया बढ़ाये जाने से नाराज चल रहे व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल के नेतृत्व में नगरपालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देकर बढ़ोत्तरी पर पुनः विचार करने की मांग किया है। सुझाये गये प्रस्ताव में व्यापारियों ने किराये में अधिकतम 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी स्वीकार किया है।

इससे ज्यादा कुछ भी मंजूर नही है। मौके पर मौजूद 12 सभासदों ने भी व्यापारियों के प्रस्ताव पर मुहर लगाया और इसे उचित व न्यायसंगत करार दिया। नगरपालिका अध्यक्ष से मुलाकात करने वालों में प्रमुख रूप से सूर्यकुमार शुक्ल, रविन्द्रपाल सिंह जल्लू, अहमद अंसारी, रियाज अहमद, कृष्णदेव त्रिपाठी, अज्ञाराम चौधरी, रंगीलाल विश्वकर्मा, डा. मुमताज, मनीष अरोरा आदि मौजूद रहे। सभी ने एकजुटता दिखाते हुये कहा कि नगरपालिका द्वारा किराये में की गई वृद्धि किसी कीमत पर स्वीकार नही है।