Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

चंगेरवा यादव पुरवा स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ‘‘महापुरूषों को पहचानो’’ प्रतियोगिता आयोजित

बेटियों ने प्रतियोगिता में मारी बाजी

बस्ती, 17 अगस्त। बस्ती सदर विकास क्षेत्र के चंगेरवा यादव पुरवा गांव में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में ‘‘महापुरूषों को पहचानो’’ प्रतियोगिता आयोजित की गई। वरिष्ठ पत्रकार अशोक श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व सहायक अध्यापक सुखराम यादव की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता में बेटियां सबसे आगे रहीं। क्रमशः 7 वीं कक्षा की आंचल प्रथम, छठीं कक्षा की ज्योतिमा दूसरे तथा 7 वीं कक्षा की इच्छा तीसरे स्थान पर रही।

इसके अलावा अनन्या, स्नेहा, पूजा, सुधा, अभिषेक यादव, नैंसी यादव और दिव्यांशु को सांत्वना पुरस्कार पाकर संतोष करना पड़ा। अशोक श्रीवास्तव ने सांत्वना पुरस्कारों के तहत कॉपी, पेंसल, पेन आदि दिये गये, जबकि टॉप थ्री को प्रतीक चिन्ह देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में 10 महापुरूषों को पहचानकर उनके चित्र के आगे नाम लिखना था। इसके लिये प्रतिभागियों को 10 मिनट का समय दिया गया था। प्रतियोगिता में उल्टे प्रश्नपत्र बांटे गये थे, घंटी बजने के उपरान्त प्रश्नपत्रों को सीधा कर स्वतंत्रता सेनानियों की पहचान करनी थी।

कई छात्र छात्राओं ने समान अंक प्राप्त किया लेकिन जिसने उत्तर पुस्तिका पहले जमा की उसे वरिष्ठता क्रम में गखा गया। अशोक श्रीवास्तव ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में कहा कि पूरा देश स्वतंत्रता सेनानियों का ऋणी है। हम उनका ऋण नहीं उतार सकते लेकिन उनसे प्रेरणा लेकर आजादी को अक्षुण्य बनाये रखने में अपना योगदान दे सकते हैं। सहायक अध्यापक सुखराम यादव ने कहा प्रतियोगिताओं से प्रतिभायें निखरती हैं। आने वाले समय में विविध प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को विषय वस्तु का ज्ञान कराया जायेगा। अंत में उन्होने आगन्तुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।