Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

तिरंगे के महत्व पर संवाद स्थापित

बनकटी/बस्ती।मदरसा हक्कुल इस्लाम मकतब अरबिया लालगंज में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों के साथ तिरंगा के महत्व पर संवाद किया गया।
जिसमें बच्चों को तिरंगे के महत्व के बारे में बताते हुए प्रधानाचार्य अब्दुल रहीम अशरफी ने कहा कि इस तिरंगे की शान के खातिर हमारे देश के ना जाने कितने योद्धाओं ने अपना बलिदान दिया है। हमारे देश के सैनिक आज भी इस तिरंगे की रक्षा के लिए बर्फ से ढकी पहाड़ी और घने जंगलों में तैनात हैं। हमे देश का और देश के झंडे तिरंगा का सम्मान करना चाहिए।
कक्षा आठ में पढ़ रही छात्रा मदीना और सायमा ने तिरंगे में रंगों के संकेत पूछने पर शिक्षक इमरान अली ने बताया कि केसरिया रंग हमें त्याग और निस्वार्थ भाव का संदेश देता है, सफेद रंग सच्चाई के रास्ते पर चलने और अच्छे आचरण तथा सद्भावना का संदेश देता है और हरा रंग हमें मिट्टी और वनस्पतियों के साथ हमारे संबंध को प्रदर्शित करता है।
इस अवसर पर मदरसे के छात्र छात्राओं के साथ साथ शिक्षक मोहम्मद एहसान, निहाल अहमद, मोबीन अहमद, आफताब आलम, सिराजुद्दीन, मोहम्मद शकील सहित तमाम लोग मौजूद रहे।