Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

वेबीनार के माध्यम राजकीय डिग्री कालेज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दी गई जानकारी

बस्ती।अरुण कुमार। कप्तानगंज रामधनी सिंह नोहरा देवी राजकीय महाविद्यालय गढहा गौतम कप्तानगंज बस्ती में उत्तर प्रदेश राज्य मिशन शक्ति अभियान के छठवें दिवस बृहस्पतिवार को महिलाओं, और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु कॉलेज वेबिनार के माध्यम से कन्या भूर्ण हत्या एवं बाल विवाह विषय पर दो सत्रों में विभिन्न गतिविधिया आयोजित की गई। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ वीरेंद्र प्रसाद जी ने कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह समस्या एवं रोकथाम आदि हेतु विचार व्यक्त किये। प्रोफ़ेसर डॉ अंजनी कुमार जी ने कहा की विभिन्न कालखंड में राजनीतिक एवं सामाजिक कारकों ने महिला के स्थान को पुरुष की अपेक्षा गौण कर दिया है, जबकि वास्तव में महिला दैवीय गुणों से युक्त होती है , लेकिन आधुनिक समाज में महिलाओं के प्रति धारणा में बदलाव आया है , महिलाएं सशक्त बनी है, परन्तु कन्या भूर्ण हत्या, बलात्कार एवं योन शोषण जैसे अपराध महिलाओं के प्रति दिनों दिन बढ़ रहे है। अनेक कठोर कानूनी विकल्पों के बावजूद भी रोकथाम नही हो पा रही है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ वीरेंद्र प्रसाद जी ने स्वागत संबोधन में अतिथियों का अभिनंदन एवं प्रध्यापकों एवं छात्र छात्राओं को मनोयोग से मिशन शक्ति अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया| कर्यक्रम का संचालन डॉ प्रदीप सिंह एवं कर्यक्रम परिचय डॉ अनिल वर्मा द्वारा किया गया| पूर्वदिवस की आख्या ऑनलाइन प्रस्तुत की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत डॉ० अनिल वर्मा जी द्वारा बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु महाविद्यालय परिसर में मार्शल आर्ट प्रशिक्षण कैम्प जैसे योजना भी लड़कियों के लिए काफी लाभप्रद होगा|
तत्पश्चात महाविद्यालय के समस्त प्रध्यापकगण ने अनेक विचार व्यक्त करते हुए कहा- कोई भी देश या समाज अपने आप को विकसित करना चाहता है तो वह देश या समाज तब विकसित होगा जब स्त्री और पुरुष समान रूप से देश में काम करेंगे, हमारा देश प्राचीन काल से ही स्त्रियों को सम्मान देता आ रहा है जिससे आज हमारे देश की बेटियां देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपना विशेष योगदान दे रही हैं चाहे वह आईएस हो, एयरपोर्ट से, बैंक हो या अन्य विभाग महिलाएं पुरुषों के समान कदम से कदम मिलाकर देश को आगे बढ़ाने में अपना विशेष योगदान दे रही हैं, इसके बाद भी हमारे समाज में कुछ नकारात्मक शक्तियां हैं जो महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच रखते हैं, अन्य भेदभाव रखते हैं, इसका तर्क देते हुए कहां की अगर जो लोग यह सोचते हैं कि महिलाएं कुछ नहीं कर सकती हैं, जब उनकी बहन बेटियां या पत्नी तबीयत खराब होती है तब वे क्यों महिला डॉक्टर ही चुनना पसंद करते हैं पुरुष डॉक्टर क्यों नहीं|
कार्यक्रम के समापन के उपरांत, सभी छात्र को महिलाओं के प्रति सम्मान करने की अपील की गई |तथा छात्र-छात्राओं द्वारा बालिका सुरक्षा एवं सम्मान हेतु शपथ दिलाई गई।