Saturday, May 18, 2024
बस्ती मण्डल

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

कप्तानगंज/बस्ती। तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को चपेट में ले लिया। जिसमें एक बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में बाइक सवार दो लोग बाल-बाल बच गये।

फोरलेन पर कस्बे के फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को चपेट में ले लिया। जिसमें एक बाइक पर सवार महिला की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना में बाइक सवार दो लोग बाल-बाल बच गये।

जानकारी के मुताबिक हर्रैया थाना क्षेत्र के भिरवा (कासियापुर) निवासी ऊषा देवी पत्नी राम सुरेश का छावनी थाना क्षेत्र के रूपगढ़ में मायका है। सोमवार को वह अपने भतीजे रितिक, भाभी धर्मवंता, भाई इंद्रजीत के अलावा पट्टीदारी के चंद्रभान व बेटी शिवांशी के साथ कप्तानगंज कस्बे में किसी काम से आईं थीं।

ऊषा देवी अपनी बेटी शिवांगी को गोद में लेकर भतीजे ऋतिक की बाइक पर पीछे बैठीं थीं। जबकि दूसरी बाइक पर इंद्रजीत, धर्मवंता और चंद्रभान सवार थे। वापस लौटते समय दोपहर करीब 3:30 बजे जैसे यह लोग महराजगंज कस्बे के फ्लाई ओवर पर पहुंचे ,तभी बस्ती की तरफ से तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने पीछे से चन्द्र भान की बाइक को ठोकर मार दी। जिससे बाइक पर पीछे बैठी धर्मवन्ता देवी पत्नी इंद्रजीत गिर पड़ीं।

उसके बाद ट्रक ने आगे चल रहे ऋतिक की बाइक को भी चपेट में ले लिया। जिससे पीछे बैठी महिला ऊषा देवी ट्रक के पहिए के नीचे आ गईं। उनकी गोद में बैठी शिवांशी और ऋतिक सड़क के किनारे गिरे। ऊषा देवी के सिर के ऊपर से ट्रक आगे बढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।