Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई

कप्तानगंज (बस्ती)। क्षेत्र के लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ जनों द्वारा अमृत महोत्सव के अवसर पर कस्बे के मां गायत्री इंटर कॉलेज के प्रांगण से कप्तानगंज कस्बे होते हुए महाराजगंज कस्बे को भी एक साथ एक सूत्र में पिरो ते हुए हजारों लोगों ने हाथ में तिरंगा लिए हुए दुपहिया और चार पहिया वाहनों से यात्रा करते हुए महाराजगंज कस्बे के हनुमान मंदिर पर समापन किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम व रघुपति राघव राजा राम के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। लोगों ने गाजे बाजे के साथ तिरंगे के सम्मान में यात्रा निकालकर देश के प्रति अपने आप को बलिदान कर देने वाले वीरों के सम्मान को याद करते हुए तिरंगा फहराया और तिरंगे की शान, मान और सम्मान को जनता के जेहन में भरपूर पिरोने का प्रयास किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला व क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता इंजीनियर वीरेंद्र कुमार मिश्र के मार्गदर्शन मे संपन्न हुआ । इस मौके पर राजेश त्रिपाठी ,अरविंद मिश्र, अशोक कुमार मिश्र ,शिवम त्रिपाठी, सुखराम गौड, अनिल कुमार श्रीवास्तव ,विजय कुमार पांडे, वीरेंद्र ओझा, ओम प्रकाश ओझा, पंकज त्रिपाठी, शिवम मिश्रा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।