Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

कड़ी सुरक्षा के बीच शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

कलवारी – सावन मास के पावन महीने में अयोध्या से कांवर लेकर आरहे शिव भक्तों ने कड़ी सुरक्षा के बीच मंदिरों में जलाभिषेक किया हजारो की संख्या में त्रयोदशी का जल शिवलिंग पर चढ़ाने के लिए सुबह से ही मंदिरों में कतारें लगने शुरू हो गयी वहीं सुरक्षा के लिए सुबह से ही मंदिरों पर कलवारी पुलिस दलबल के साथ मुस्तैद रही
मंगलवार को कलवारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट के बाबा झारखंडेश्वरनाथ, पाऊ में बाबा सोमेश्वरनाथ, कलवारी में बाबा सत्येनश्वरनाथ, कनैला में बाबा हरदेवनाथ,में शिव भक्तों ने हजारो की संख्या में पहुंचकर अपने आराध्य देव व नाथो के नाथ भगवान भोलेनाथ जी का जलाभिषेक कर उन्हें बेलपत्र व फल-फूल आदि चढ़ाकर सुख समृद्धि एवं सुखी जीवन की कामना की श्रद्धालुओं का मानना है कि त्रयोदशी का विशेष महत्व होता है इसलिए जो भक्त भगवान शंकर जी का जलाभिषेक करते हैं भगवान उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं
वही नगर पंचायत गायघाट के बाबा झारखंड नाथ मंदिर पर शिक्षा शक्ति परिवार के तरफ से भक्तजनों के लिए प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया जिसमे हजारों की संख्या में भक्तगण पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया आयोजक बालकृष्ण त्रिपाठी उर्फ पिंटू बाबा, भाजपा के निर्माण मंडल अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी, प्रदुम शुक्ला, सुनील कुमार, जगदीश मद्धेशिया, शिब्लू तिवारी, अंबिका प्रसाद यादव,रमाकांत यादव, विजय नायक, अवधेश यादव व अन्य भक्तगण भी मौके पर मौजूद रहे