Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

न्याय के लिए लोगो में जनजागरूकता लाना होगा-सोनिया

संतकबीरनगर। राजकीय कन्या इंटर कालेज खलीलाबाद संतकबीरनगर उत्तर प्रदेश की व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने कहा कि हर साल 17 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विश्व अंतर्राष्ट्रीय न्याय दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों को समर्पित हैं जो न्याय का समर्थन करते हैं ।ओर, पीड़ितों के अधिकार को बढ़ावा देने और दुनिया में सुख,शांति, सुरक्षा व भलाई के खिलाफ होने वाले अपराधों को रोकने के लिए काम कर रहा हैं। 17 जुलाई को यह दिवस मनाने के पीछे कारण यह है कि साल 1988 में इसी दिन संयुक्त राष्ट्र महासभा के रोम सम्मेलन में रोम संविधि को अपनाया गया था। इसी संधि के जरिए अंतर्राष्ट्रीय अपराधिक न्यायालय यानी आईसीसी की स्थापना की गई थी।यह दिन लोगों को न्याय की आवश्यकता के बारे में जागरूक करने के लिए मनाया जाता है जिनके साथ अन्याय हुआ है। यह महत्वपूर्ण गंभीर मुद्दों पर भी प्रकाश डालता है। यह लोगों को उनके साथ किए गए अपराधों के बारे में बोलने के लिए साहस हासिल करने में भी मदद करता है और यह अपराधियों को चेतावनी देता है कि यदि वे कोई अपराध करते हैं तो उन्हें क्या परिणाम भुगतने होंगे।