Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

रालोद के सदस्यता अभियान की हुई समीक्षा वैठक

बस्ती, 13 जुलाई। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्यक्ष राधेश्याम चौधरी के नेतृत्व में पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। चौधरी चरण सिंह फील्ड हॉस्टल में आयोजित बैठक में यदस्यता अभियान के मंडल प्रभारी अरूणेन्द्र पटेल ने कहा किसी भी दल में सदस्य उसकी रीढ़ होते हैं। विधानसभा चुनाव की समीक्षा के बाद पार्टी सांगठनिक मजबूती में जुटी है। लोग स्वयं पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं।

उन्होने कहा भारत एक कृषि प्रधान देश है और खेती किसानी की अनदेखी कर कोई दल बहुत लम्बे समय तक देश की राजनीति नही कर सकता। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व जिलाध्श्क्ष राधेश्याम चौधरी ने कहा शीर्ष नेतृत्व हमेशा किसान हितों को सर्वोपरि मानता रहा और किसानों की खुशहाली पर उसकी राजनीति केन्द्रित रही। राय अंकुरम श्रीवास्तव ने कहा राष्ट्रीय लोकदल का साफ सुथरा नेतृत्व सभी लोग पसंद करते हैं, लेकिन राजनीति में सत्ता परिवर्तन के अनेकों कारण होते हैं और असली ताकत जनता के हाथ होती है। इस अवसर पर उदयभान चौधरी, इन्द्रबहादुर यादव, शिवकुमार गौतम, सुजीत शुक्ला, सन्नी सिंह, फूला चौधरी, रामकृपाल चौहान, विरेन्द्र चौधरी, हरिशरण चौधरी, द्वारिका सिंह, त्रिपुरेश पाठक, रामशबद चौधरी, पतिराम चौधरी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन साइमन फारूकी ने किया।