Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

सरोज कुमारी जिलाध्यक्ष, पुष्पा चौधरी मंत्री बनी

बस्ती। रविवार को उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कलेक्टेªट स्थित कार्यालय पर महिला जिला इकाई का गठन किया गया। जिला महामंत्री मनसाराम के संयोजन में हुई बैठक के दौरान श्रीमती सरोज कुमारी जिलाध्यक्ष, गीता देवी संरक्षक, पुष्पा चौधरी जिला मंत्री, ऊषा कुशवाहा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोनिका देवी जिला संयुक्त मंत्री, प्रेमलता को जिला संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया।
संघ के जिला महामंत्री मनसाराम ने कहा कि निश्चित रूप से महिला सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान में यह मोर्चा निर्णायक साबित होगा।
बैठक में प्रदेश संयुक्त मंत्री सन्तोष कुमार शर्मा और प्रदेश प्रचार मंत्री कृष्ण कुमार का संघ पदाधिकारियों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। मुख्य रूप से चन्द्रप्रकाश, मो. शरीफ, बसन्त कुमार के साथ ही अनेक सफाईकर्मी उपस्थित रहे।
वीओएसएपी दिव्यांगों के लिए वरदान – हरीश द्विवेदी
बस्ती। सरस्वती विद्या मन्दिर में वीओएसएपी के मार्गदर्शन में शिक्षित युवा सेवा समिति के सहयोग से 79 लाभार्थियों को स्मार्टफोन एवं 11 लाभार्थियों को सिलाई मशीन का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने दूरभाष पर लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा की संस्था द्वारा दिये गये उपकरणों को उपयोग कर समाज के मुख्य धारा में शामिल होकर खुद को साबित करने का मंत्र दिया। कहा की अमेरिका निवासी प्रणव देसाई की संस्था वीओएसएपी समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। उन्हें इस मौके पर भारत आने का निमंत्रण भी दिया।
संस्था के प्रदेश मुख्य कार्यकर्ता डा उत्तम ओझा ने संस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। अपने आनलाइन उदबोधन में संस्था के संस्थापक प्रणव देसाई ने सम्बोधित करते हुए कहा की दिव्यांगों को टेक्नालाजी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर उन्होंने दिव्यांगों को सक्षम बनाने के हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने सम्बोधित करते हुए संस्था के उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षित युवा सेवा समिति के निदेशक गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।