Saturday, May 18, 2024
हेल्थ

योगा स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम : डॉ रघुवर पांडेय

बस्ती ,महिला पी जी कॉलेज बस्ती में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का अवसर पर शासन के निर्देश के अनुपालन में,प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता तिवारी के मार्गदर्शन व निर्देशानुसार, योगा शिविर का आयोजन किया गया जिसके अन्तर्गत छात्राओं ने योगा किया ,तत्पश्चात छात्राओं को योग के महत्व की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ रघुवर पांडेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्राचीन काल से ही योगा की महत्ता रही है,आज के भाग दौड़ भरे दिनचर्या में योग कर के व्यक्ति अपने शरीर को निरोग रख कर सुख मय जीवन व्यतीत कर सकता है,आज के सामाजिक परिवेश में योगा स्वास्थ्य के लिए सर्वोत्तम उपाय है,
इस अवसर पर प्रमुख रूप से सुषमा चौरसिया, अरुण मणि त्रिपाठी,महाविद्यालय कर्मारी संघ के जिला अध्यक्ष सूर्या उपाध्याय, अखिलेश सिंह,ज्ञानेश्वर तिवारी,संगीता देवी,आदि उपस्थित रहे,