Sunday, May 19, 2024
साहित्य जगत

साहित्य संगम संस्थान उत्तर प्रदेश इकाई की द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाई

दिनांक 07/06/2022 को साहित्य संगम संस्थान, उत्तर प्रदेश इकाई में अपना द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। केंद्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष आ0 राजवीर सिंह मंत्री जी, आ0 कुमार रोहित रोज जी, आ0 मिथिलेश सिंह मिलिंद जी, प्रमणन अधिकारी आ0 संगीता मिश्रा जी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश इकाई के पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। इकाई अध्यक्ष आ0 ओम प्रकाश मिश्र मधुब्रत जी, योजना सचिव आदरणीय संगीता सिंह जी, उपाध्यक्ष आदरणीय प्रतिभा पांडे जी, पंच परमेश्वरी आदरणीय नीता शेखर एवं प्रीति देवी जी, नशा मुक्ति अधिकारी आदरणीय कृष्ण कांत मिश्र जी, शिल्पी एवं सज्जा कार आ0 राजीव रंजन मिश्र जी एवं पंच परमेश्वर आदरणीय रविंद्र वर्मा गीतकार जी रहे।

कार्यक्रम की रूपरेखा सप्ताह भर से चल रही थी। मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों व कार्यकारिणी के सदस्यों एवं सभी कार्यों और शालाओं को आमंत्रण भेजा गया था।

आज का कार्यक्रम कई सत्रों में पूरा किया गया। जो निम्न है-

वंदना सत्र सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक स्ट्रीमयार्ड लिंक पर संपन्न हुआ। वंदना की शुरुआत आदरणीय सरिता सिंह ने सुमधुर सरस्वती वंदना से की, इसके उपरांत आदरणीय प्रीति देवी ने स्वागत गीत से सबका स्वागत किया, आदरणीय नीता शेखर जी ने गणेश वंदना की, आदरणीय राजीव रंजन मिश्र ने गुरु वंदना की प्रस्तुति दी, आदरणीय संगीता मिश्र जी ने संगम गीत के माध्यम से अपनी शानदार प्रस्तुतियां दी।

द्वितीय सत्र शाम के 4:00 बजे से 5:30 बजे तक स्ट्रीमयार्ड के लिंक पर संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में धरा धाम इंटरनेशनल के डॉक्टर सौरभ पांडे, अतिथि के रुप में डॉक्टर अविचल जैन अर्पण व अध्यक्ष के रूप में आदरणीय प्रशांत करण जी ने आशीर्वचन दिये। इस दौरान जुड़े हुए कवियों आदरणीय सरिता सिंह, आदरणीय राजीव रंजन मिश्र, आदरणीय नीता शेखर जी, आदरणीय सरिता श्रीवास्तव जी, आदरणीय कृष्णकांत मिश्र जी आदि ने अत्यंत मनोहारी प्रस्तुतियां दी।

तृतीय सत्र सायं 7:00 बजे से सायं 8:00 बजे तक स्ट्रीम यार लिंक पर संपन्न हुआ। राष्ट्रीय कार्यकारिणी आदरणीय मिथिलेश सिंह मिलिंद जी, आदरणीय राजवीर सिंह मंत्र जी, आदरणीय संगीता मिश्रा जी ने आशीर्वाद दिए।

साहित्य संगम संस्थान, उत्तर प्रदेश इकाई के फेसबुक पर वीडियो, ऑडियो, शुभकामना पोस्टर तथा प्रस्तुतियां पूरे दिन आती रही लोगों ने लाइक कमेंट और शेयर किया।

अंतिम सत्र में रात 8:00 बजे के बाद से रात्रि 10:00 बजे तक सभी प्रस्तुतियों के लिए ई सम्मान पत्र ऑनलाइन वितरित किया गया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन गोरखपुर से आदरणीय राजीव रंजन मिश्र आदरणीय सरिता सिंह ने संयुक्त रूप से किया।