Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

वर्षा काव्य मंच में मनाया गया भारतीय कवि संघ की राष्ट्रीय सचिव रजनी कुंदन सिंह प्रभा जी की सालगिरह

वर्षा काव्य मंच पर भारतीय कवि संघ की राष्ट्रीय सचिव रजनी प्रभा, कुंदन सिंह जी की शादी की सालगिरह 05/06/2022 को दोपहर 3 बजे से ऑनलाइन कवि सम्मेलन का शानदार आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ने सरस्वती मां की वंदना आ.प्रियंका साव जी गाकर कार्यक्रम का आरंभ किया, इसके पश्चात आ.प्रतिभा जैन ने सुन्दर स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथि आ. लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर विशिष्ठ अतिथि जुगेंद्र चंद्र दास और सभा अध्यक्ष आ.श्याम कुंवर भारती का स्वागत किया।

इसके पश्चात आ.रजनी प्रभा जीने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
आ.शिखा गोस्वामी जी और संतोष तोषनीवाल जी ने मंच का बेहतरीन संचालन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि संपादक और सभा अध्यक्ष ने अपना – अपना उद्बोधन प्रस्तुत कर राष्ट्रीय सचिव को सालगिरह की बधाई दी। फिर संपादक श्याम कुंवर भारती ने अपना, भोजपुरी देवी गीत और एक ग़ज़ल प्रस्तुत कर काव्य पाठ का शुभारंभ किया। करीब 32 कवि कवयित्रियों ने जम कर रजनी प्रभा जी को शादी की सालगिरह की बधाइयां और शुभकामनाएं दी। जिसमें मुख्य रूप से आ. रामनिवास तिवारी आशुकवि, नवेद रज़ा दुर्गवी ( दुर्ग, छत्तीसगढ़ ), अनुभव छाजेड़ (पटना सिटी), संतोष तोपनीवाल जी, जुगेंद्र चंद्र दास, भास्कर सिंह माणिक कोंच, ममता श्रवण अग्रवाल सतना, कविता राय जबलपुर, नरेन्द्र वैष्णव “सक्ती” (छत्तीसगढ़), पुष्पा मिश्रा, आनन्द ग्वालियर,जय कृष्ण मिश्रा, दुबई, राजेंद्र जैन “रतन”, शिखा गोस्वामी “निहारिका” ,मीना अग्रवाल, श्याम कुंवर भारती ,रजनी प्रभा, प्रियंका साव जी,एल, एस तोमर मुरादाबाद , दीपांशु पाण्डे, प्रतिभा जैन कल्पना झा, झारखंड, सुधीर श्रीवास्तव ,ऊषा टिबड़ेवाल चेन्नई ,अल्का जैन,संध्या सिंह पुणे आदि ने अपनी अपनी काव्य प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम देर रात तक चला। अंत में दिपांशु पाण्डे जीने आभार व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

(सुधीर श्रीवास्तव)