Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

प्रमोद सिंह अध्यक्ष, अटल बिहारी मंत्री बने

बस्ती । मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शिक्षोन्नयन गोष्ठी बहादुरपुर बीआरसी पर संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में शिक्षकांें के अधिकार, कर्तव्य, शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने पर विमर्श के साथ ही दूसरे चरण में बहादुरपुर ब्लाक के पदाधिकारियों का चुनाव जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा एवं जिला पर्यवेक्षक शिवपूजन आर्य की देख रेख में सम्पन्न हुआ।
सर्व सम्मति से डा. प्रमोद सिंह अध्यक्ष, अटल बिहारी उपाध्याय मंत्री, अमरदेव कोषाध्यक्ष, अमरेन्द्र कुमार सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुनिराम वर्मा संयुक्त मंत्री, शशि सिंह, विन्देश्वरी प्रसाद मिश्र, अवधेश कुमार, शत्रुजीत यादव, देवेन्द्र यादव, राम अजोर उपाध्यक्ष, मंजू द्विवेदी, पीयूष कुमार मिश्र, अवधेश गुप्ता, राजन सिंह, उमाशंकर संगठन मंत्री, सुमन सिंह, मनोज श्रीवास्तव, प्रशान्त सिंह, दीनानाथ, अमरेश प्रचार मंत्री, पंकज श्रीवास्तव लेखाकार, पंकज सिंह आय व्यय निरीक्षक घोषित किये गये। कुल 22 कार्यकारिणी सदस्य बनाये गये हैं।
जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये कहा कि शिक्षक अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करने के साथ ही संगठन की मजबूती पर ध्यान दें जिससे उनके अधिकार सुरक्षित रहें।
कार्यक्रम मंें मुख्य रूप से संघ पदाधिकारी दुर्गेश यादव, शिव प्रकाश सिंह, सुधीर तिवारी, गिरजेश चौधरी, वैभव मिश्र, अविनाश दूबे, सन्तोष मिश्र, कुंवर राकेश सिंह, राजेश गिरी, प्रताप नरायन चौधरी के साथ ही स्थानीय शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल रहे।