Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

कांटे की टक्कर में चन्द्रिका सिंह अध्यक्ष, वेद प्रकाश मंत्री निर्वाचित

बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन और पदाधिकारियों का चुनाव शुक्रवार को बीआरसी कप्तानगंज में सम्पन्न हुआ। त्रैवार्षिक अधिवेशन एवं शिक्षोन्नयन गोष्ठी के बाद संघ के जिला संगठन मंत्री एवं चुनाव अधिकारी सन्तोष मिश्र, जिला उपाध्यक्ष राम सागर वर्मा, चुनाव पर्यवेक्षक सन्तोष पाण्डेय की देख रेख में 4 पदों पर चुनाव हुआ। इसमें 138 मत प्राप्त कर चन्द्रिका सिंह अध्यक्ष निर्वाचित हुये, उनके निकटतम प्रतिद्वंदी शिव प्रकाश सिंह को 98 मत प्राप्त हुये। इसी क्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरेन्द्र यादव 141 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुये, उनकी प्रतिद्वंदी श्रीमती सुशीला देवी को 97 मत प्राप्त हुआ। मंत्री पद पर वेद प्रकाश उपाध्याय 125 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुये, उनके प्रतिद्वंदी विजय भारती को 110 मत हासिल हुये। कोषाध्यक्ष पद पर रामरंग को 136 मत और मंगला को 100 मत मिले। रामरंग को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। अन्य पदों पर सर्व सम्मत से पदाधिकारी चुने गये।
चुनाव अधिकारी सन्तोष पाण्डेय ने बताया कि सर्व सम्मति से फारिया जमाल उस्मानी, अभय प्रकाश चौधरी , दौलतराम चौधरी, विजय बहादुर गौतम, शेषनाथ यादव उपाध्यक्ष, गौरव चौधरी संयुक्त मंत्री, प्रमिला सिंह, रजनीश यादव, कमलेश चौधरी, परमानन्द यादव, राकेश कुमार मिश्र संगठन मंत्री, विनय शंकर पाण्डेय, कुसुम यादव, गीता सिंह, कुसुम कुमार, श्वेता राव प्रचार मंत्री, शिवनाथ लेखाकार, महेन्द्र कुमार आय व्यय निरीक्षक घोषित किये गये।
कप्तानगंज बीआरसी पर संघ के जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुये अधिवेशन में शिक्षकांें की समस्या, कर्तव्य, शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक अपनी ताकत को पहचाने और अधिकार हासिल करने के साथ ही कर्तव्य पर पूरा ध्यान दें। उन्होने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुये कहा कि शिक्षक समाज की धुरी है। पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन करें।
त्रैवार्षिक अधिवेशन मंें मुख्य रूप से संघ पदाधिकारी दुर्गेश यादव, सुधीर तिवारी, गिरजेश चौधरी, वैभव मिश्र, उमाकान्त शुक्ल, कांचन माला, शिल्पी पाण्डेय, जागृति सिंह, शिल्पी तिवारी, शिप्रा, कमलेश सिंह, चन्द्रमोहन यादव, प्रमोद ओझा, ममता, रीता सिंह, स्कन्द मिश्र, हनुमान, सरिता वर्मा के साथ ही स्थानीय शिक्षक बड़ी संख्या में शामिल रहे।