Sunday, July 7, 2024
बस्ती मण्डल

पंचकुण्डीय रूद्र महायज्ञ के लिये हुआ भूमिपूजन

बस्ती। जून माह में अमहट घाट स्थित शिवमंदिर पर होने वाले पांच कुण्डीय यज्ञ, रूद्राभिषेक एवं श्रीरामकथा के लिए भूमि पूजन का आयोजन हुआ। विधिविधान से आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में राजेन्द्र नाथ तिवारी, श्रीमती दिव्या त्रिपाठी, पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, राजेश मिश्र, आकाश शुक्ल ने पं अभय त्रिपाठी के संचालन में मंत्रोच्चार के बीच किया।
इस मौके पर कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी। भूमिपूजन कार्यक्रम में जितेन्द्र यादव, राकेश मिश्र, विशाल पाण्डेय, अमरेन्द्र पाण्डेय शिब्लू, अपूर्व शुक्ल, रंजीत श्रीवास्तव, अनुज राही, मनोज सिंह, मनोज जायसवाल, अनूप पाण्डेय, शरद पाण्डेय, गंगा सिंह, घनश्याम सिंह के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।