Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

कृष्णा नगर वार्ड में मूलभूत सुविधाओ से वंचित हैं लोग*ल

बनकटी/बस्ती नगर पंचायत बनकटी सिर्फ नाम का नगर पंचायत होकर रह गई है। यहां शहरी जैसी कोई सुविधा नहीं है। नगर पंचायत का दर्जा मिले चार साल से अधिक समय बित चुका है। उसके बावजूद समस्याएं जस की तस है।कृष्णा नगर के वार्ड नंबर तीन मे, मूलभूत सुविधाएं नदारद हैं। सफाई व्यवस्था बेपटरी है। नालियों के जाम होने के कारण उठती दुर्गंध से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वच्छता अभियान को जिम्मेदार ही लगा रहे हैं पलीता।
सफाई कर्मचारियों के नियमित नहीं आने से जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है।और सफाईकर्मी काट रहे है मलाई घरों से निकलने गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड रहा है।सफाईकर्मी अगर आते हैं तो कोरम पूरा कर चले जाते हैं। पेयजल व्यवस्था और सड़कों की हालत भी बदतर है। इसे लेकर वार्ड के निवासियों में आक्रोश है।
नगर पंचायत में सफाई की स्थिति बदतर हो गई है। सफाईकर्मी वार्ड में नहीं आते। जिम्मेदार शिकायतों पर ध्यान नहीं देते। प्रशासनिक अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। गंदगी के कारण बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है।

*समस्याएं लोगों की जुबानी सुनिए*

हरिहर चौधरी ने बताया नालियां जाम हो गई हैं। सफाई के अभाव में इसके आस-पास घास उग आई है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। पेयजल और सड़कों की स्थिति भी ठीक नहीं है।

दिनेश ने बताया कि बिन बरसात के गांव में जाने वाली मुख्य सड़क पर गंदा पानी बह रहा है। जिससे नाते आना जाना दुश्वार हो जाता है। विद्यालय जाते समय अक्सर बच्चे फिसल कर गिर जाते हैं इससे उनकी यूनिफॉर्म भी गंदी हो जाती है।

शिवदास चौधरी ने बताया कि बरसात में इस सड़क पर आना दुश्वार हो जाता है। नियंमतय नाली की सफाई भी नहीं होती है। जिससे ओवरफ्लो होने के कारण सड़क पर पानी बहता है।

राम नेवास ने कहां कि शिकायत के बाद भी समस्याओं का समाधान ना होने से लोग धरना प्रदर्शन का मन बना रहे हैं।

इस संबंध में अध्यक्ष बेदकला ने बताया कि इस मामले की मुझे जानकारी नहीं है।मै कल वहां सफाई कर्मी भेज कर नाली को साफ करवाती हूं। जल्दी समस्या दूर करा दी जाएगी।