Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

विश्व मजदूर दिवस पर दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट ने मजदूरों को किया सम्मानित।

बस्ती। पूर्व निर्धारित कायक्रम के अनुसार ट्रस्ट के लोगों ने सुबह मजदूरो के मन्डी गांधीनगर एवं कटरा पहुंच कर उनका माल्यार्पण एवं अगोछा वोडाकर उनको सम्मानित किया और उनके हौसलों को बढ़ाने का कार्य किया समाजसेवी सुनील मिश्रा संत जी ने कहा की मजदूरों के बदौलत आज विश्व में भारत का नाम उज्जवल होता जा रहा है मजदूर बने मजलूम ना बने कार्यक्रम के आयोजक दीदी चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ मनोज सिंह ने कहा कि समय रहते मजदूरों को उच्चस्तरीय ट्रेनिंग और सुविधा उपलब्ध कराना चाहिए। उमेश गोस्वामी ने कहा कि भारत बदल रहा है उसी तरह मजदूर भी अपने आप को बदले।

कार्यक्रम में 101 श्रमिकों का स्वागत एवं किया गया