Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

कोरोना महामारी से काल के गाल में समा चुके गतात्माओं की शान्ति के लिए व इससे जूझ रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना

बस्ती 9 जून। दैनिक जागरण के आह्वान पर ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज बस्ती ने सपरिवार मौन प्रार्थना की और उनके दिशानिर्देशन में कोरोना महामारी से काल के गाल में समा चुके गतात्माओं की शान्ति के लिए व इससे जूझ रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए जिले में कई जगह लोगों ने 9 जून को 9 बजे 2 मिनट का मौन रहकर ईश्वर से प्रार्थना की। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सुभाष चन्द्र वर्मा, तहसील प्रभारी अजीत पाण्डेय, सुभाष सोनी ने 2 मिनट मौन रहकर ईश्वर से प्रार्थना की। इसी के अंतर्गत ग्राम पाकरडॉड़ में प्रह्लाद प्रधान के नेतृत्व में भी लोगों ने 2 मिनट मौन प्रार्थना किया और फिर शान्तिकरण के मंत्रों से चिर शान्ति व स्वस्ति वाचन के मंत्रों से लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। यज्ञ कराते हुए गरुण ध्वज पाण्डेय ने कहा कि यज्ञ में स्वाहा शब्द का उच्चारण करने से भीतर से ज़्यादा सांस बाहर निकलती है जिससे पुनः लम्बी लेनी पड़ती है जिससे प्राणायाम होता रहता है। सहसंयोजक आदित्यनारायन गिरी ने कहा कि यज्ञ से मन की निराशा, हताशा दूर होती है।कोरोना से जिन लोगों ने अपनो को खोया है उन्हें भी ईश्वर आत्मबल प्रदान करें। कहा कि 10जून को पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस लाइन में प्रातः8बजे से यज्ञ का आयोजन किया है। इस अवसर पर प्रधान प्रह्लाद कुमार ने माना कि प्रत्येक ग्राम में ऐसा यज्ञ होना चाहिए। इस अवसर पर शिवाजी गुप्ता, गंगाराम, अंगद अग्रहरि, सुनील भारद्वाज, अंकित मोदनवाल, कमलेश पाण्डेय, नीतू पाण्डेय, रवि प्रकाश पल, विजय उपाध्याय बद्रीप्रसाद पाण्डेय प्रमोद कुमार कृष्ण कुमार यादव अरुण कुमार अग्रहरि संतोष नरोत्तम कुमार, नंदलाल सहित अनेक लोगों ने ईश्वर से मौन प्रार्थना की।