Monday, July 1, 2024
गोरखपुर मण्डल

थानाध्यक्ष रामगढ़ताल व शेरनी दस्ता ने मनचलो व शोहदों को रामगढ़ ताल पर सिखाया सबक

गोरखपुरअंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर रामगढ़ ताल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में गोरखपुर के जूही चौपाटी ( रामगढ़ ताल झील) मनचलों के खिलाफ अभियान चलाकर पच्चीस से अधिक गाड़ियों को सीज करते हुऐ  सबक सिखाया|


रामगढ़ ताल झील पर शहर के सम्मानित महिला व पुरुष अपने अपने परिवार के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं लेकिन कुछ मनचले सोहदे परिवार के साथ आई हुई लड़कियों को छेड़ने व अपने गाड़ियों से कर्तव्य दिखाकर रोडो पर दहशत फैलाने का कार्य करते है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जोगिंदर कुमार एंटी रोमियो दस्ता व शेरनी दस्ता को सख्त निर्देश दे रखा है कि भीड़ भाड़ व पिकनिक प्वाइंट स्थलों पर मनचलों व शोहदों पर शेरनी दस्ता और एंटी रोमियो दस्ता विशेष नजर रखे जिससे लड़कियां व महिलाएं निर्भीक नीडर हो कर अपना कार्य कर सके उसी क्रम में थाना प्रभारी रामगढ़ ताल एंटी रोमियो दस्ता व शेरनी दस्ता के साथ रामगढ़ ताल झील पर पहुंच कर जो मनचले लड़के अपने गाड़ियों को नचा कर करतब दिखाकर भयभीत कर लड़कियों को परेशान करने का कार्य कर रहे थे उन्हें थाना प्रभारी रामगढ़ ताल अनिल कुमार सिंह अपने दलबल व शेरनी दस्ता के साथ इन मनचलों शोहदों की गाड़ियों को सीज करते हुये सबक सिखाने का कार्य किया क्योंकि रामगढ़ ताल झील गोरखपुर का जूही चौपाटी सुबह शाम दिखाई देता है जहा शहर के सम्मानित ब्यक्ति अपने परिवार जनों के साथ पहुचते है इन्हीं में कुछ मनचले शोहदों का पहुचना लाजमी है अब समाज में लड़कियों को उनके अधिकार के बराबर का दर्जा मिले,बालिका के साथ कुछ मनचले भेद-भाव व परेशान कर एक बड़ी समस्या है जो कई क्षेत्रों में फैला है जिसे शेरनी दस्ता व एंटीरोमियो दस्ता द्वारा कम किया जा सकता।