Monday, May 20, 2024
बस्ती मण्डल

मरीजो को फल वितरित कर मनाया गया हाइवे के देवदूत प्रमोद ओझा का जन्मदिन

कप्तानगंज/बस्ती। सड़क हादसे की सूचना पर त्वरितर मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद करने वाले हाईवे के देवदूत नाम से विख्यात प्रमोद ओझा के 39वें जन्मदिन पर सीएचसी कप्तानगंज पर भर्ती मरीजों में फल वितरित कर और केक काट कर जन्मदिन मनाया गया।इस मौके पर काफी संख्या मे शुभचिंतक मौजूद रहे।और हाइवे के देवदूत प्रमोद ओझा को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

बताते चलें कप्तानगंज इलाके में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और सड़क हादसे में घायलों को त्वरित मदद के लिए फरिस्ता बनकर पहुंचने वाले लोकप्रिय हाईवे के देवदूत नाम से चर्चित प्रमोद ओझा का जन्मदिन चैत रामनवमी पर्व पर दोपहर बाद 3 बजे हुआ था।हिन्दू समाज के अनुसार प्रत्येक वर्ष चैत रामनवमी पर उनका जन्म दिन मनाया जाता है रविवार की शाम तकरीबन 4 बजे कप्तानगंज कस्बे में प्रमोद ओझा का जन्मदिन यादगार के‌ रूप में मनाया गया।सैकड़ों शुभचिंतकों की मौजूदगी में जहां केट काटा गया वहीं सीएचसी कप्तानगंज में भर्ती दो दर्जन से अधिक मरीजों और उनके तामीदारो के बीच फल वितरित किया गया।
इस दौरान समाजसेवी इंजीनियर विरेन्द्र कुमार मिश्र,भाजपा नेता राजेश तिवारी, राकेश दूबे,भाजपा नेता गौरव तिवारी, राहुल तिवारी, दुर्गेश शुक्ला,
अजय मोदनवाल, सोमनाथ कसौधन,सूरज सिंह,रबि तिवारी,पंकज तिवारी,पंकज पटेल, विरेन्द्र ओझा, जगदीश सिंह,प्रमोद चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रह कर हाइवे के देवदूत प्रमोद ओझा के उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए बधाई दी।