Sunday, May 19, 2024
बस्ती मण्डल

जिलाधिकारी ने रैली को दिखाई हरी झण्डी,स्काउट गाइड की रही सहभागिता

बस्ती।जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने यह स्कूल चलो अभियान की जनपदीय रैली को हरी झंडी दिखाकर कम्पोजिट विद्यालय डारीडीहा के परिसर से रवाना किया जो कांशीराम आवास,भद्देसर नाथ रोड,डारीडीहा बाजार के रास्ते पुनः विद्यालय परिसर में आकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई,दीप प्रज्वलित कर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की शुरुआत की,पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव,मुख्य विकास अधिकारी डॉ राजेश कुमार प्रजापति, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ला,जिला गाइड कैप्टन एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पांडेय,जिला स्काउट मास्टर एवं जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट कुलदीप सिंह,सहायक स्काउट गाइड जिला सचिव एवं जिला व्यायाम शिक्षक घनश्याम सिंह,स्काउट गाइड के आजीवन सदस्य एवं मुख्यालय कमिश्नर आशीष श्रीवास्तव एसआरजी,जिला संगठन कमिश्नर स्काउट अमित कुमार शुक्ला,गाइड कैप्टन एवं प्रधानाध्यापिका सरोज सिंह,स्काउट गाइड के हरिओम, शिव शंकर आदि की सहभागिता रही।