Saturday, June 29, 2024
अयोध्या मण्डल

धूमधाम से संपन्न हो गया विज्ञान प्रदर्शनी

बीकापुर (अयोध्या)::संत राम प्रसाद चौधरी पी०जी० कॉलेज कोदैला (वरॉव) बीकापुर अयोध्या में विज्ञान मेला धूमधाम से मनाया गया। विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुमार अशोक पांडे, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन मनोज मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अशोक मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार विकास मिश्र, सामाजिक कार्यकर्ता आरके यादव अभियंता द्वारा किया गया। डॉ मृदुल शुक्ला वैज्ञानिक ,आशुतोष पाठक इन्नोवेटर, कुमार अशोक पांडे पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश शासन, विकास मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता डॉ जे० डी० वर्मा प्राचार्य, डॉ० के० आर० वर्मा प्रबंधक, डॉ ०रूपेंद्र कुमार, डॉ०विभा तिवारी, श्री राम जगत वर्मा अध्यक्ष, श्री राम जीत बर्मा उपाध्यक्ष, श्री विष्णु देव वर्मा, डॉ०संजीव मिश्रा, डॉ०जे०डी० वर्मा प्राचार्य, इन्नोवेटर आशुतोष पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया।और माता- पिता की आरती, एवं सरस्वती वंदना किया गया। महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का सम्मान किया। मुख्य अतिथि ने बच्चों का विज्ञान प्रदर्शनी में बढ़ती रूचि की सराहना की। संत राम प्रसाद चौधरी पी०जी० कॉलेज के प्राचार्य ने अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञान मेला में देश के प्रसिद्ध सामाजिक पर्यावरणविद डॉ मृदुल शुक्ला जी के द्वारा वैज्ञानिक व्याख्यान दिया गया जिससे बच्चों के अंदर वैज्ञानिक बनने की जिज्ञासा उत्पन्न हुई
संत राम प्रसाद चौधरी पी०जी० कॉलेज कोदैल (वरॉव) बीकापुर अयोध्या के प्रांगण में एन०सी०एस०टी०सी, डी०एस०टी०, भारत सरकार तथा विज्ञान जागरूकता समिति लखनऊ द्वारा दिनांक 12/3/22 को दो दिवसीय विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को जानकारी देते हुए, अखिल भारतीय विज्ञान दल के देवीपाटन मंडल युवा शाखा अध्यक्ष इन्नोवेटर आशुतोष पाठक ने कहा यह सभी बच्चे आने वाले कल में नए-नए इन्वेंशन करके देश को मजबूत बनाएंगे। और देश के प्रसिद्ध सामाजिक पर्यावरणविद डॉ मृदुल शुक्ला के द्वारा वैज्ञानिक व्याख्यान में पर्यावरण के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए ग्रामीणों को खेती कैसे करें इसके बारे में विस्तृत जानकारी दिया। संत राम प्रसाद चौधरी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ०जे०डी०वर्मा जी ने कहा विज्ञान मेले में छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किए गए। प्रोजेक्ट बहुत ही सराहनीय योग्य है। प्रवक्ता श्री गुरु प्रकाश मौर्य जी ने कहा वैज्ञानिकों के व्याख्यान से छात्र छात्राओं के साथ ही साथ में आसपास के ग्रामीणों के अंदर वैज्ञानिक जीवन शैली को अपनाने के लिए लोग प्रेरित हुए। हिंदी के प्रवक्ता डॉ० सियाराम वर्मा जी ने कहा विज्ञान मेला होना अति आवश्यक है। महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ० एस० आर० वर्मा जी ने कहा विज्ञान मेले में छात्र-छात्राएं अपने द्वारा बनाए गए, छोटे-छोटे इन्वेंशन प्रस्तुत किया। तथा विज्ञान मेला में अखिल भारतीय विज्ञान दल के वैज्ञानिकों ने विस्तृत रूप से जानकारी दिया।डॉ०के०आर० वर्मा ने कहा इस कार्यक्रम विद्यालय में होने से विज्ञान के प्रति विद्यार्थियों का रुझान बड़ा और छात्र-छात्राओं ने कहा हम सब भी आगे चलकर वैज्ञानिक बन सकते हैं।
प्रवक्ता श्रीकांत रंजन, प्रवक्ता श्री मनोज कुमार वर्मा, प्रवक्ता श्री सुखराम निषाद, प्रवक्ता श्री राज प्रताप, श्री धर्मेंद्र कनौजिया, श्रीमती सरला वर्मा, श्रीमती शीला वर्मा, श्रीमती शिम्पी श्रीवास्तव, श्रीमती नेहा वर्मा, श्री राजकुमार वर्मा, श्री देवनारायण वर्मा, श्री पवन कुमार वर्मा, श्री राजेंद्र प्रसाद, श्री सती प्रसाद वर्मा, वक्ताओं ने आधुनिक संदर्भ में विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि आने वाला समय युवाओं के कंधे पर टिका है।श्री अशोक कुमार वर्मा, श्री रविंद्र नाथ वर्मा, श्री अम्वेश वर्मा, श्री राम अलप निषाद, श्री दीपक वर्मा, श्री जय प्रकाश पांडेय, श्री राम प्रकाश वर्मा, श्रीमती संतोषी देवी, श्रीमती तारा देवी, श्री झूरे राम, श्री प्रेमचंद ने कहा कि विज्ञान का प्रयोग मानवतापूर्ण होना चाहिए। तभी विश्व में शांति और प्रगति संभव है।विज्ञान मेले में आसपास के कई गांव से आए हुए, किसान और अभिभावकों ने विज्ञान प्रदर्शनी में पहुंचे और छात्र छात्राओं का हौसला आफजाई किया।(सुधीर श्रीवास्तव)