Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

नुक्कड़ सभाओं में पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, प्रदीप तिवारी ने महेन्द्र के लिये मांगे वोट

सपा नेताओं ने किया पांचों सीटों पर जीत के साथ सरकार बनाने का दावा

बस्ती। बस्ती सदर 310 से समाजवादी पार्टी प्रत्याशी महेन्द्रनाथ यादव की जीत सुनिश्चित करने के लिये पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने ताकत झोंक दिया है। शुक्रवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने जहां बक्सई में नुक्कड़ सभा किया वहीं लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने लबनापार में आयोजित नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि चार चरणों में ऐतिहासिक बढत के बाद समाजवादी पार्टी मजबूत सरकार बनाने की ओर आगे बढ चुकी है। बस्ती की सभी पांचों सीटों पर जीत का दावा करते हुये राम प्रसाद ने कहा कि यह बदलाव का चुनाव है, मतदाता स्वयं समाजवादी पार्टी के प्रचार, सम्पर्क अभियान की कमान संभाले हुये है। उन्होने आगामी 3 मार्च को सपा के पक्ष में मतदान का आग्रह किया।

लबनापार की नुक्कड़ सभा में सपा नेता प्रदीप तिवारी ने कहा कि भाजपा का अहंकार मतदाता समाप्त करेंगे और 10 मार्च को सबके आशीर्वाद से सपा सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त हो चुका है। मतदाता बदलाव का मन बना चुके हैं, कहा कि महेन्द्रनाथ यादव छात्र राजनीति से आये हैं और इस बार मतदाता कोई चूक नहीं करने वाले। पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, वृजेश मिश्र, तिलकराम चौधरी, राघवेन्द्र सिंह, महेश तिवारी, मनोज राजभर, सुनील चौधरी, गुलाला चौधरी, अनिल चौधरी, राजेश चौधरी, विश्वम्भर चौधरी, राम नेवास चौधरी आदि ने सम्बोधित किया। नुक्कड़ सभाओं में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों से प्रत्याशी महेन्द्रनाथ यादव ने आशीर्वाद मांगा।
सभा में उजाला तिवारी, अमरेन्द्र पाण्डेय ‘शिबलू’ अमरनाथ बाबा, आनन्द उपाध्याय, प्रेमचन्द उपाध्याय, नन्दलाल, शिवमूरत मिश्रा, पप्पू मिश्रा, जगदीश चौधरी, संदीप निषाद, डा. कैलाश शर्मा, कुलदीप जायसवाल, राजेन्द्र चौरसिया, अशोक पाण्डेय, विनोद शुक्ल आदि शामिल रहे।