Wednesday, July 3, 2024
Others

रूधौली में निकली ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं, ‘शक्ति यात्रा’

-गुलाबी रंग की साडी में महिलाओं ने पद यात्रा निकालकर कांग्रेस के बसन्त चौधरी के लिये मांगे वोट

बस्ती । सोमवार को रूधौली विधानसभा क्षेत्र 309 के रूधौली बाजार में कांग्रेस प्रत्याशी बसन्त चौधरी के समर्थन में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सोमवार को बस्ती के 5 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों के संयोजन में ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं, ‘शक्ति यात्रा’ निकाली गई। गुलाबी रंग की साड़ी में सैकड़ो महिलायें कांग्रेस के पक्ष में आगामी 3 मार्च को हाथ के पंजे पर मतदान का आवाहन कर रही थी।
पद यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी बसन्त चौधरी ने कहा कि केवल कांग्रेस ही एक मात्र दल है जिसकी स्थितियां स्पष्ट हैं। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने महिलाओं के आत्मसम्मान की रक्षा उनकी प्रगति के लिये टिकट वितरण में 40 प्रतिशत आरक्षण का वादा पूरा किया। कहा कि कांग्रेस ने प्रतिज्ञा ली है कि हमारी सरकार आई तो हम 2500 में गेहूं और धान खरीदेंगे। 400 में गन्ना खरीदेंगे। किसानों का सारा कर्ज माफ करेंगे। महिलाओं को तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देंगे। उन्होने कहा कि महिलाओं के बीच जिस प्रकार से अपार उत्साह दिख रहा है उससे तय है कि रूधौली में इस बार बदलाव होगा और विकास, उद्योगों का संजाल विकसित करने की गति तेज होगी। इस दौरान अनेक क्षेत्रीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी बसन्त चौधरी को समर्थन देकर उनका हौसला बढाया।
कांग्रेस नेत्री ज्योति पाण्डेय, लक्ष्मी देवी ने कहा कि महिलाओं को मान सम्मान कांग्रेस ने दिया। इस बार महिलायें खुलकर कांग्रेस के साथ हैं। पद यात्रा में कान्ती देवी, रेशमा खातून, तरन्नुम, नसीबुन्निशां, ममता, प्रिया, रेखा, पूजा, माधुरी देवी, संगीता कुमारी, रेनू देवी, काजल, कलावती के साथ ही सैकड़ों की संख्या में महिलायें पद यात्रा में शामिल रहीं।
पद यात्रा में कांग्रेस प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा, राजेन्द्र सिंह, संदीप श्रीवास्तव, राहुल चौधरी, भूमिधर गुप्ता, नवीन चौधरी, रविन्द्र चौधरी, आदर्श पाठक, दूधनाथ पटेल आदि शामिल रहे। पद यात्रा के बाद कांग्रेस प्रत्याशी बसन्त चौधरी ने रौहनिया, जोधाजोत, नोनहा, अहिरौली, हनुमानगंज, जमदाशाही, अली नगर, दानूकुईयां आदि गांवों का सघन भ्रमण कर हाथ के पंजे पर मतदान का आग्रह किया। उनके साथ राम मूरत चौधरी, साधू शरन चौधरी, बाबूराज चौधरी, मो. कैफ, शिवसागर चौधरी, फजलुर्रहमान, फारूक अहमद, रामदीन चौधरी आदि शामिल रहे।