Saturday, May 18, 2024
पंचायत चुनाव 2022

विधानसभा 313 भाजपा प्रत्याशी अंकुर राज तिवारी ने दर्जनों गांव का किया दौरा, जनता से मांगा आशीर्वाद

संतकबीरनगर।(कालिन्दी मिश्रा) खलीलाबाद सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी अंकुर राज तिवारी ने आशीर्वाद यात्रा जनसंवाद कार्यक्रम के तहत, बरई टोला, माली टोला, कर्री, तरैनी,धरमैनी, खलीलाबाद नगर तितौवा, सिकरी, विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से आशीर्वाद लिया। आशीर्वाद यात्रा कार्यक्रम के तहत जगह-जगह पहुंचकर बड़े बुजुर्गों, युवाओं, माताओं से मिलकर भाजपा की पूर्ण बहुमत में सरकार बनाने की बात कही। इस दौरान राम सागर चौधरी मंडल अध्यक्ष सेमरियांवा, राम नयन शर्मा मंडल अध्यक्ष कांटे, अबरार अहमद अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष, भगवान दास यादव खलीलाबाद देहात मंडल अध्यक्ष, कलाम बुथ प्रमुख, रघुपति चौधरी सेक्टर प्रमुख, अनिल पांडे जिला मंत्री, राम यज्ञ पांडे मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा, राकेश शर्मा जिला कोषाध्यक्ष हिंदू युवा वाहिनी, भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी जय हिंद प्रजापति, अमरमणि पांडे चंदन मंडल उपाध्यक्ष कांटे, परमात्मा चौधरी विधानसभा संयोजक पिछड़ा मोर्चा, मनीराम चौधरी बुथ अध्यक्ष, नीरज तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा, रमेश पांडे, रघुनाथ गौड़ मीडिया प्रभारी, कन्हैया गौड़ अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष, सुरेंद्र पाठक मोछू किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, अंशुमान पांडे, दीपेंद्र मिश्रा, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।