Monday, July 1, 2024
बस्ती मण्डल

अच्छे नागरिक ही देश की आजादी को स्थायी बनाये रख सकते हैं-आनन्द राजपाल

बस्ती, 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस का महापर्व बड़े हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के मालवीय रोड स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने ध्वजारोहण किया।

उपस्थित व्यापारियों ने झण्डे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया। अपने सम्बोधिन में आनंद राजपाल ने कहा अच्छे नागरिक ही देश की आजादी को स्थायी बनाये रख सकते हैं।

यदि सच्ची देश भक्ति हमारे भीतर है तो हमे खुद को एक अच्छा इंसान बनाना चाहिये और यथासंभव देश को सही रास्ते पर ले जाने में अपना योगदान देना चाहिये। जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव इस ने कार्यक्रम का संचालन किया। सुनील कुमार गुप्ता, योगेश गुप्ता, धर्मेन्द्र कुमार चौरसिया, शिक्षक नेता संजय द्विवेदी, शिवलाल जायसवाल, किशन के गोयल, नगर अध्यक्ष अजय कुमार चौधरी, रंजीत श्रीवास्तव, देवेन्द्र उपाध्याय, सरदार डेजी सिंह, महामंत्री सूर्येमार शुक्ल आदि ने अपने उद्गार व्यक्त किये। सभी ने व्यापारियों के हित में संघर्ष करने का संकल्प लिया। अवसर पर संध्या दीक्षित, गीता पाण्डेय, अभिषेक गुप्ता, अनूप अरोरा, देवेन्द्र श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव, ऋषभ गुप्ता, शिवा सिंह कसेरा, गौहर अली, आशुतोष पाण्डेय, अश्वनी गुप्ता, अंकुर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।