Saturday, June 29, 2024
बस्ती मण्डल

रश्मि त्रिपाठी को विशेष शासकीय अधिवक्ता नियुक्त किया गया

बस्ती। वरिष्ठ अधिवक्ता रश्मि त्रिपाठी को शासन की ओर से एमपी एमएलए से संबंधित मामलों की पैरवी हेतु विशेष शासकीय अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। अधिवक्ता रश्मि त्रिपाठी की इस उपलब्धि पर बस्ती जनपद के लोगों में हर्ष व्याप्त है। उन्होने अपने पेशे की शुरूआत बस्ती स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय से किया था।

सज्जन, सौम्य स्वभाव की धनी रश्मि त्रिपाठी ने अपने परिवार से मिले संस्कार और मार्गदर्शकों को इसका श्रेय देते हुये कहा कि शासन की उम्मीदों पर शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास होगा। सभी उन्हे शुभकामनायें दे रहे हैं। बात चीत में रश्मि त्रिपाठी ने बताया कि उनके पिता तथा उनके पति आनंद मणि त्रिपाठी भी पेशे से अधिवक्ता है। शासन द्वारा उन्हें शासकीय अधिवक्ता बनाये जाने पर पूर्व जिला सूचना अधिकारी देव प्रभाकर त्रिपाठी पूर्व पर जिला सूचना अधिकारी डॉ विजय प्रभाकर त्रिपाठी अरविंद प्रभाकर त्रिपाठी सहित जनपद के वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने तथा समाजसेवियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उन्हे बधाइयां और शुभकामनायें दिया है।