Friday, July 5, 2024
बस्ती मण्डल

ब्राह्मण महासभा की बैठक में एकजुटता बनाये रखने पर जोर

बस्ती । सोमवार को ब्राह्मण महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय की अध्यक्षता में उनके आवास विकास स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में भगवान परशुराम मंदिर का निर्माण शीघ्र पूरा कराये जाने, आगामी 16 जनवरी करे आहूत खिचड़ी भोज की रूप रेखा पर विचार किया गया। अध्यक्ष राधेश्याम पाण्डेय पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम का भव्य मंदिर अति शीघ्र बनकर पूरा होगा। उन्होने ब्राह्मण समाज से एकजुटता बनाये रखने पर जोर दिया।

बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ उपाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, जिला महामंत्री कोला पाण्डेय, मंत्री संजय शुक्ला, कोषाध्यक्ष अशोक मिश्रा, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न मिश्रा , संदीप तिवारी, रत्नेश पाण्डेय, देवीदयाल पाण्डेय आदि ने महत्वपूर्ण सुझाव दिया।