Thursday, July 4, 2024
बस्ती मण्डल

भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील ने फूंका पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला, पंजाब में राष्ट्रपति शासन की मांग

बस्ती। पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक के निकट पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
इसके पूर्व भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक गंभीर मामला है। निष्पक्ष जांच के साथ ही पंजाब में तत्काल प्रभाव से राष्ट्रपति शासन लागू किया जाय जिससे यहां निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराये जा सके। कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश के होते हैं, पंजाब की कांग्रेस सरकार ने जो चूक किया है वह अक्षम्य है।
शास्त्री चौक के निकट पुतला फूंकने वालों में मुख्य रूप से शरद सिंह रावत, विकास बरनवाल, नीरज गौड़, संजय गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, अंगद चौधरी, दुर्गेश मिश्र, अनिल गुप्ता, आशीष कन्नौजिया, अरविन्द चौधरी, अमरदीप पाण्डेय, सतीश गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, विजय गुप्ता, मोहरत अली के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल रहे।