Tuesday, July 2, 2024
बस्ती मण्डल

जन विश्वास यात्रा का स्पष्ट संदेश, भाजपा बनायेगी मजबूत सरकार- रमाकान्त पाण्डेय

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी नेता एवं कप्तानगंज से टिकट के प्रबल दावेदार रमाकान्त पाण्डेय ने रविवार को पार्टी नेताओं, समर्थकों के साथ जन विश्वास यात्रा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। देर शाम पहुंची यात्रा से उत्साहित रमाकान्त पाण्डेय ने कहा कि जिस प्रकार से गांव से लेकर कस्बों और शहर केे लोगों ने अपनी आस्था जताया उससे तय है कि भाजपा प्रदेश में मजबूत सरकार बनायेगी।

भाजपा नेता रमाकान्त पाण्डेय ने कहा कि जन विश्वास यात्रा भाजपा के विजय अभियान में मील का पत्थर साबित होगी। उनके साथ बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक यात्रा में शामिल रहे।