Wednesday, July 3, 2024
बस्ती मण्डल

सोनहा में जन विश्वास यात्रा का हुआ अभूतपूर्व स्वागत

सोनहा, बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बलिया से प्रारंभ हुआ जन विश्वास यात्रा शनिवार को रुधौली विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश किया। यहां सोनहा बाजार में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पप्पू पांडेय के नेतृत्व में जन विश्वास यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।
जन विश्वास यात्रा राष्ट्रीय मंत्री सांसद हरीश द्विवेदी, प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के नेतृत्व में रूधौली विधानसभा क्षेत्र के दुबौली, नरखोरिया, भानपुर होते हुए सोनहा बाजार में पहुंची। यहां भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मीकांत पप्पू पांडेय की अगुवाई में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौरसिया, राकेश उपाध्याय, बजरंगी प्रसाद शर्मा, डॉ.रघुवर पांडेय, राहुल सिंह, सुधाकर पांडेय नीरज, रमेश मिश्र सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक तथा भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।