Saturday, May 25, 2024
बस्ती मण्डल

डीएम एसपी ने किया गन्ना विकास इण्टर कालेज के बूथों का निरीक्षण

मुंडेरवा/बस्ती। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रुप से गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा में स्थित बूथों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी ने गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा के प्रधानाचार्य उमाशंकर यादव को चुनाव के मद्देनजर बूथो पर समस्त आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा प्रत्येक बूथ का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्याप्त खामियों को अबिलंब ठीक करने का भी निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा के प्रधानाचार्य उमाशंकर यादव, प्रवक्ता अरविंद सिंह, प फिरंगी प्रसाद, बंटी दुबे ,सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।