Friday, July 5, 2024
गोरखपुर मण्डल

सदर विधायक ने किया सड़को का लोकार्पण

देवरिया।गौरीबाजार में सदर विधायक डॉ0 सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी जी ने कई सड़को का लोकार्पण किया इसी क्रम में डॉ0 त्रिपाठी ने रैश्री चौराहे, खरोह चौराहे, करमाजीतपुर में मुड़ीकटवा टोला तथा भटौली बुजुर्ग चौराहे पर सड़को लोकार्पण किया।
भिस्वा रैश्री से विनायक चिलौना मार्ग 04 किलोमीटर लम्बी सड़क का विशेष मरम्मत, एसएनजीडी मार्ग के भटौली होते हुए कालावन सम्पर्क मार्ग 04 किलोमीटर लम्बी पिच सड़क, विधायक निधि से करमाजीतपुर में मुड़ीकटवा टोला रामहरी निषाद के घर से गोरख निषाद के घर तक सीसी सड़क तथा विधायक निधि से खरोह चौराहे पर सुरेन्द्र चाय की दुकान से अमरनाथ के घर तक सीसी सड़क का लोकार्पण किया।
इस दौरान मंडल अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, प्रधान धर्मेश यादव, सोनालाल कनौजिया, पिंटू मद्धेशिया एवं अमरनाथ यादव, विजय सैनी, प्रिंस मोदनवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।