Wednesday, June 26, 2024
बस्ती मण्डल

युनुस आलम बाबा का सपा नेताओं ने किया स्वागत

बस्ती । समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर युनुस आलम बाबा को मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य नामित किया है।

युनुस आलम बाबा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सदस्य नामित किये जाने पर सोमवार को पार्टी नेताओं ने उनका दरियाखां चौराहे पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। युनुस आलम बाबा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो दायित्व दिया है उसका पूरी निष्ठा से पालन कर बूथ स्तर पर लोगों को सपा के पक्ष में जोड़ने का मजबूती के काम और तेज किया जायेगा।
स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सयुस इंजीनियर शैलेश चौधरी, वरिष्ठ समाजवादी नेता पूर्व शहर प्रभारी अयाज अहमद, यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव आमिर खान, पूर्व सभासद जावेद अहमद, मो0 जावेद, भोला पाण्डेय, पिंटू, विवेक शुक्ला, सत्यवान सिंह, परवेज अख्तर, तबरेज अंसारी, जितेंद्र यादव, रहमान सिद्दीकी , छात्र नेता, अशोक सिंह, जीशान मलिक, अनुज चौधरी, सुरेश यादव, यशवंत चौधरी, मुस्ताक खान, मोनू, सलमान खान, संतोष बाबा, सुशील, विकास पाण्डेय, पंकज, विवेक त्रिपाठी, आशीष पाठक, राना सिंह, नितेश श्रीवास्तव अजय श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।